Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lyricist Prasoon Joshi appointed as chairman of Prasar Bharati he also serve at cbfc as chairman

गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती में मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीबीएफसी में भी अहम पद पर हैं नियुक्त

Sun, 03 May 2026 12:19 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 03 May 2026 12:19 AM IST
सार

Prasoon Joshi: गीतकार प्रसून जोशी को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें प्रसार भारती का चेयरमैन बनाया गया है। वह केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के चेयरमैन हैं। वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के ट्रस्टी भी हैं।

विज्ञापन
Lyricist Prasoon Joshi appointed as chairman of Prasar Bharati he also serve at cbfc as chairman
प्रसून जोशी - फोटो : एक्स

विस्तार

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को एलान किया की कि गीतकार-लेखक प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन बनाया गया है। जोशी अब प्रसार भारती बोर्ड का नेतृत्व करेंगे। वह फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वह कई लोकप्रिय अभियानों और गीतों का हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सूचना और प्रसारण मंत्री ने दी बधाई
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोशी को बधाई दी और उनकी नई भूमिका के बारे में बात की। एक प्रेस रिलीज में जोशी के सफर के बारे में बताते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा 'प्रसार भारती बोर्ड के चेयरमैन के रूप में नियुक्ति पर प्रसून जोशी को मेरी हार्दिक बधाई। प्रसून रचनात्मक व्यक्तित्व हैं, जिनकी सिनेमा जगत में दुनिया भर में सराहना होती है। उनका दिल पूरी तरह से भारत के लिए धड़कता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Lyricist Prasoon Joshi appointed as chairman of Prasar Bharati he also serve at cbfc as chairman
प्रसून जोशी - फोटो : एक्स
इन पदों पर किया काम
जोशी 2017 से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। वहां अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने फिल्म प्रमाणन से जुड़े कामों को संभाला। उससे पहले, उन्होंने विज्ञापन के क्षेत्र में कई सीनियर पदों पर काम किया। वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के ट्रस्टी भी हैं।

AI से बनी फिल्मों को बड़ा झटका! ऑस्कर के नियमों में हुए बदलाव; बढ़ाई गई फिल्म की ये कैटेगरी
विज्ञापन

फिल्मों को दिए बेहतरीन गाने
प्रसून जोशी ने एक गीतकार के तौर पर फिल्म 'लज्जा' (2001) से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'हम तुम' (2004) और 'फना' (2006) जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए शानदार गाने लिखे।

Lyricist Prasoon Joshi appointed as chairman of Prasar Bharati he also serve at cbfc as chairman
प्रसून जोशी बने प्रसार भारती प्रमुख (फाइल) - फोटो : आईएएनएस
प्रसार भारती के बारे में
प्रसार भारती भारत का सार्वजनिक प्रसारक है। इसने 1997 में काम करना शुरू किया। ये दो प्रमुख सेवाएं संचालित करता है, ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन। ये प्लेटफॉर्म देश भर के लोगों तक कई भाषाओं में पहुंचते हैं। यह समाचार, शिक्षा तथा मनोरंजन से जुड़े प्रोग्राम पेश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed