फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lord Curzon Ki Haveli Trailer released now directed by anshuman jha

Lord Curzon Ki Haveli Trailer: ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ का ट्रेलर रिलीज, रसिका दुग्गल की एक्टिंग ने खींचा ध्यान

Fri, 03 Oct 2025 03:26 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 03 Oct 2025 03:26 PM IST
सार

Lord Curzon Ki Haveli Trailer Released: अंशुमन झा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें रसिका दुग्गल की एक्टिंग दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

विज्ञापन
Lord Curzon Ki Haveli Trailer released now directed by anshuman jha
लॉर्ड कर्जन की हवेली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'मिर्जापुर' फेम एक्ट्रेस रसिका दुग्गल अभिनीत फिल्म 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म थ्रिलर-संस्पेंस के शौकीनों को आकर्षित कर रही है। चलिए देखते है फिल्म का ट्रेलर। 
विज्ञापन


रहस्यों से भरा हुआ है फिल्म का ट्रेलर
अंशुमन झा के निर्देशन में बनी डेब्यू फिल्म 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' का ट्रेलर आया है, जो 1 मिनट 48 सेकेंड का है। ट्रेलर में फिल्म की एक झलक दिखाई गई है, जहां अर्जुन और उसकी पार्टनर जोहा यूनाइटेड किंगडम के एक घर में रहे हैं। एक शाम उनके घर कुछ मेहमान आते हैं। इसके बाद घर में रसिका और परेश की एंट्री होती है, जिनके इर्द-गिर्द एक रहस्य छिपा है। घर में एक बड़ा लकड़ी का बक्सा है, जिस पर रसिका दुग्गल की नजर पड़ती है। फिर अर्जुन मजाक में कहता है कि उसमें एक लाश है। इस मजाक को लेकर बातचीत जारी रहती है, जो परेश के किरदार को परेशान करती है। आगे एक डिलीवरी पर्सन की एंट्री के साथ कहानी में रोमांच और गहरा हो जाता है। अब फिल्म में देखने को मिलेगा कि आखिर सबसे साथ क्या होता है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Karan Johar New Show: मलाइका अरोड़ा के साथ नया शो लेकर आ रहे करण जौहर, फैशन से जुड़े लोगों को देंगे मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by First Ray Films (@firstrayfilms)


कब रिलीज होगी फिल्म ?
एक्टर अंशुमन झा, जो अब निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। उनके द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट 10 अक्टूबर 2025 है। फिल्म की कहानी बिकास मिश्रा ने लिखा है। इसके अलावा फिल्म में रसिका और बाकी किरदार काफी रहस्यमयी किस्म के किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रसिका दुग्गल के अलावा एक्टर अर्जुन माथुर और परेश पाहुजा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण गोल्डन रेशियो फिल्म्स और फर्स्ट रे फिल्म्स द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed