Karan Johar New Show: मलाइका अरोड़ा के साथ नया शो लेकर आ रहे करण जौहर, फैशन से जुड़े लोगों को देंगे मौका
Karan Johar With Malaika Arora: करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और मनीष मल्होत्रा के साथ एक नया शो ला रहे हैं। इस शो में फैशन की होगी बात और फैशन से जुड़े लोगों को मिलेगा मौका।
विस्तार
निर्माता-निर्देशक करण जौहर अब एक नया शो लेकर आ रहे हैं। इस बार इस शो में उनके साथ अभिनेत्री व मॉडल मलाइका अरोड़ा, कॉस्ट्यूम डिजाइन मनीष मल्होत्रा भी नजर आएंगे। यह शो फैशन से संबंधित है, जहां फैशन स्टार्टअप शुरू करने वाले एंटरप्रेन्योर अपने आइडिया लेकर शो में आएंगे। जानिए कब से और कहां देख सकेंगे ये शो?
20 अक्तूबर से आएगा शो
करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और मनीष मल्होत्रा फैशन से जुड़ा नया शो ‘पिच टू गेट रिच’ लेकर आ रहे हैं। शो का फॉर्मेट शॉर्क टैंक जैसा ही है। बस यहां सिर्फ फैशन स्टार्टअप से जुड़े लोग अपने आइडिया लेकर आ सकते हैं। वो पैनल को अपने आइडिया पिच करेंगे यानी सुनाएंगे और अपने स्टार्टअप के बारे में बताएंगे। जिसके बाद ये जज और गेस्ट उसमें पैसा लगाएंगे। शो के ट्रेलर को शेयर करते हुए करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जब फैशन के संस्थापक अमीर बनने के लिए पिच करते हैं, तो कचिंग-कचिंग तो लाजमी है। हॉटस्टार स्पेशल्स, ‘पिच टू गेट रिच’ 20 अक्तूबर से सिर्फ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम करगा।’
विज्ञापन विज्ञापन
शो में नजर आएंगे कई सितारे
शो के ट्रेलर में करण, मलाइका और मनीष मल्होत्रा के अलावा भी कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इनमें सारा अली खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार और अनन्या पांडे जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। इस शो में फैशन से जुड़े कपड़ों से लेकर जूते-चप्पल, सैंडल, पर्स और हैंड बैग्स भी शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Akshay Kumar: अक्षय की 13 साल की बेटी से मांगी गई अश्लील तस्वीरें, एक्टर ने महाराष्ट्र सीएम से लगाई गुहार
सिनेमाघरों में बनी हुई है करण की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ के सामने भी एक सधी शुरुआत की है।