फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lock Upp 2 Kangana Ranaut grills Yogesh Rawat warned him against hurting fellow contestant Akanksha Choudhary

'शर्म कर लो, ऐसे लड़कों से मुझे घृणा है'; 'लॉकअप 2' में पहुंचकर कंगना रनौत ने इस प्रतिभागी की जमकर लगाई क्लास

Sun, 05 Jul 2026 03:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 05 Jul 2026 03:41 PM IST
सार

Kangana Ranaut In Lock Upp 2: सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में 'लॉकअप सीजन 2' में पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रतिभागियों की हफ्तेभर की परफॉर्मेंस का आंकलन करते हुए रिएक्शन दिए। कुछ की तारीफ की तो कुछ प्रतिभागियों की क्लास लगाई।

विज्ञापन
Lock Upp 2 Kangana Ranaut grills Yogesh Rawat warned him against hurting fellow contestant Akanksha Choudhary
योगेश रावत-कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। रियलिटी शो 'लॉकअप' का पहला सीजन उन्होंने होस्ट किया था। फिलहाल दूसरा सीजन प्रसारित हो रहा है और इस बार होस्ट की भूमिका में फराह खान और रितेश देशमुख हैं। मगर, कंगना हाल ही में बतौर गेस्ट दूसरे सीजन के हालिया एपिसोड में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने रितेश और फराह खान के साथ मिलकर प्रतिभागियों के पहले हफ्ते के प्रदर्शन को परखा। इस दौरान वे एक कंटेस्टेंट की क्लास लगाती नजर आईं।

विज्ञापन

कंगना ने योगेश को दिया चैलेंज
बता दें कि कंगना ने शो में एक खास अपीयरेंस दी और बताया कि वे दूसरे सीजन के प्रीमियर के बाद से ही इसे बारीकी से देख रही थीं। 'लॉकअप 2' के हालिया एपिसोड में कंगना ने कंटेस्टेंट योगेश रावत को उनके पुराने रिश्तों से जुड़े आरोपों पर जमकर लताड़ा। उन्होंने योगेश को चेतावनी दी कि वे साथी प्रतिभागी आकांक्षा चौधरी का वे दिल न तोड़े। कंटेस्टेंट्स के परफॉर्मेंस का रिव्यू करते हुए उन्होंने धीरज धूपर और राम कपूर समेत कई कंटेस्टेंट्स को खुलकर फीडबैक दिया और फिर योगेश रावत को फटकार लगाई। 

कहा- 'थोड़ी शर्म कर लो'
कंगना ने योगेश से बात करते हुए उन आरोपों का जिक्र किया, जिसके तहत योगेश को 'धोखेबाज' का टैग मिला था। कंगना ने योगेश से कहा, 'लोग तुम्हें 'चीटर' कहते हैं'। योगेश ने जब हां में सिर हिलाया तो कंगना को और गुस्सा आया और वे बोलीं-, 'हां जी कर रहे हो? थोड़ी शर्म कर लो। मुझे इस तरह के लड़कों से इतनी नफरत है, इतनी घृणा है जो लड़कियों का दिल तोड़ते हैं और उनको मूर्ख बनाते हैं। अगर तुमने आकांक्षा का दिल तोड़ा, तो मैं तुम्हें तोड़ूंगी'। 
 


फूट-फूटकर रोए योगेश
कंगना की बातों का योगेश पर साफ असर रहा। वेआहत होकर बाद में बाथरूम में फूट-फूटकर रोए, जिसके बाद आकांक्षा ने उन्हें समझाया। बता दें कि यह विवाद 'स्प्लिट्सविला X6' के ग्रैंड फिनाले से जुड़ा है, जहां कंटेस्टेंट रुरू ने आरोप लगाया था कि योगेश, आकांक्षा चौधरी से तब मिले थे, जब वे पहले से ही रुरू के साथ रिलेशनशिप में थे। योगेश ने धोखा देने की बात से तो इनकार किया, लेकिन यह माना कि आकांक्षा के लिए उनके मन में फीलिंग्स थीं। 'लॉकअप सीजन 2' का प्रीमियर 27 जून से शुरू हुआ था। यह शनिवार से बुधवार तक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed