Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Leo tamil actor Mansoor Ali Khan son Ali Khan Tughlaq arrested by Tamil Nadu police in drug trafficking case

Mansoor Ali Khan: 'लियो' फेम एक्ट्रेस तृषा पर भद्दा कमेंट करने वाले मंसूर का बेटा गिरफ्तार, किया ऐसा कांड

Wed, 04 Dec 2024 05:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 04 Dec 2024 05:36 PM IST
सार

Mansoor Ali Khan Son Arrested: साउथ अभिनेता मंसूर अली खान के बेटे अली खान तुगलक को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभिनेता के बेटे पर ड्रग तस्करी के मामले में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन
Leo tamil actor Mansoor Ali Khan son Ali Khan Tughlaq arrested by Tamil Nadu police in drug trafficking case
मंसूर अली खान - फोटो : ANI

विस्तार

'लियो' अभिनेता मंसूर अली खान के बेटे अली खान तुगलक को तमिलनाडु पुलिस ने ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने एक दिन पहले अभिनेता के बेटे से पूछताछ की और 4 दिसंबर 2024 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभिनेता के बेटे को कथित तौर पर ड्रग व्यापार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अली खान की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने इसी सिलसिले में 10 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपियों में कॉलेज के छात्र भी शामिल 
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अपराध के आरोपियों में कॉलेज के छात्र भी शामिल हैं। तुगलक के साथ तीन अन्य लोगों- सैयद साकी, मोहम्मद रियास अली और फैजल अहमद को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये सभी फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं, इसलिए मामले की जांच भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों में रहे हैं मंसूर
यह पहली बार नहीं है जब मंसूर अली खान का नाम पिछले कई सालों से विवादों में रहा है। अभिनेता अक्सर सार्वजनिक मंचों पर अपने अपमानजनक बयानों और टिप्पणियों के कारण मुश्किलों में घिरे रहे हैं। पिछले साक्षात्कार में मंसूर अली खान ने अभिनेत्री तृषा कृष्णन के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिससे लोगों में काफी हलचल मच गई थी, यहां तक कि मशहूर हस्तियों ने भी उन्हें आड़े हाथों लिया था।

विज्ञापन

तृषा पर की थी यह विवादित टिप्पणी
दरअसल, एक साक्षात्कार में अभिनेता ने कहा था, 'फिल्म निर्माता अब मुझे खलनायक की भूमिकाएं नहीं दे रहे हैं। वे मुझे बलात्कार नहीं करने देते। मैंने लियो की सक्सेस मीट में इस बारे में बात करने का इरादा किया था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि मुझे लगा कि कुछ लोग इसे विवाद में बदल देंगे।' अभिनेता ने आगे कहा था, 'जब मैंने सुना कि मैं तृषा कृष्णन के साथ अभिनय करने जा रहा हूं तो मैं बहुत उत्सुक था। मैंने सोचा कि निश्चित रूप से एक बेडरूम सीन होगा। जिस तरह से मैंने खुशबू और रोजा को बिस्तर पर फेंका, मैं उसके साथ भी ऐसा कर सकता हूं। अपनी 150 फिल्मों में क्या मैंने इतने सारे बलात्कार और अत्याचार नहीं किए हैं। मैंने तृषा को देखा भी नहीं है।'

मंसूर को मांगनी पड़ी थी माफी
अभिनेता की इस विवादित टिप्पणी की कई लोगों ने व्यापक रूप से निंदा की थी, जिनमें स्वयं तृषा कृष्णन भी शामिल थीं, जिन्होंने मद्रास उच्च न्यायालय में उनके खिलाफ मानहानि का मामला भी दायर किया था। मंसूर के इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। मामला कोर्ट तक पहुंचा और मंसूर को तृषा से माफी मांगनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed