Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Legendary music composer Ilaiyaraaja awarded with Vocational Excellence award in Coimbatore

Ilaiyaraaja: इलैयाराजा वोकेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित, संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला पुरस्कार

Sat, 07 Jun 2025 01:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Jun 2025 01:09 PM IST
सार

Ilaiyaraaja awarded with Vocational Excellence: दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा को वोकेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें कोयंबटूर में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

विज्ञापन
Legendary music composer Ilaiyaraaja awarded with Vocational Excellence award in Coimbatore
दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा को कोयंबटूर में वोकेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। संगीत की दुनिया में उनके योगदान के लिए इलैयाराज को यह सम्मान दिया गया है। सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न संगठनों और उद्योगपतियों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते और शॉल भेंट किए।

विज्ञापन
Trending Videos

Legendary music composer Ilaiyaraaja awarded with Vocational Excellence award in Coimbatore
दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा - फोटो : एएनआई

संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए पुरस्कार
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए इलैयाराजा को रोटरी क्लब वोकेशनल एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका शानदार करियर चार दशकों से अधिक का है। इस दौरान उन्होंने एक हजार से ज्यादा फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। म्यूजिक इंडस्ट्री पर उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानथेसिगन था असली नाम
इलैयाराजा दिग्गज एवं लोकप्रिय भारतीय संगीतकारों में शुमार हैं। वे तमिल और तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए मशहूर हैं। उन्होंने मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी अपने संगीत का जादू चलाया है। इलैयाराजा का जन्म 3 जून 1943 को तमिलनाडु के थेनी जिले के पन्नईपुरम में एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। उनका असली नाम ज्ञानथेसिगन था, जिसे बाद में उनके गुरु धनराज मास्टर ने "राजा" और निर्माता पंचू अरुणाचलम ने "इलैयाराजा" कर दिया। उन्हें "इसैज्ञानी" (संगीत ज्ञानी) के नाम से जाना जाता है। 

Smriti Irani: ‘मैंने उनकी खामोशियों को जाना है’; एकता कपूर के बर्थडे पर स्मृति ईरानी ने शेयर किया भावुक नोट

विज्ञापन

14 की उम्र में संगीत की दुनिया में रखे कदम
इलैयाराजा ने 14 साल की उम्र से संगीत की दुनिया में कदम रखा, जब वे अपने सौतेले भाई की संगीत मंडली में शामिल हुए। 1968 में उन्होंने चेन्नई में प्रोफेसर धनराज से पश्चिमी शास्त्रीय संगीत सीखा और लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से क्लासिकल गिटार में स्वर्ण पदक हासिल किया। "अन्नाकिली" उनकी पहली फिल्म थी, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। उन्होंने 7,000 से ज्यादा गाने कंपोज किए हैं, 1,400 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया और 20,000 से ज्यादा कॉन्सर्ट किए। वे पहले भारतीय संगीतकार थे, जिन्होंने 1986 में फिल्म "विक्रम" के लिए कंप्यूटर से गाने रिकॉर्ड किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed