फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Smriti Irani Writes A Heartfelt Emotional Note For Ekta Kapoor On Her 50th Birthday Recall Her Starting Days

Smriti Irani: ‘मैंने उनकी खामोशियों को जाना है’; एकता कपूर के बर्थडे पर स्मृति ईरानी ने शेयर किया भावुक नोट

Sat, 07 Jun 2025 12:34 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:34 PM IST
सार

Ekta Kapoor 50th Birthday: एकता कपूर के 50वें जन्मदिन पर स्मृति ईरानी भावुक हो गईं। उन्होंने एक दिल छू लेने वाला नोट साझा किया है। जानिए इस नोट में स्मृति ने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Smriti Irani Writes A Heartfelt Emotional Note For Ekta Kapoor On Her 50th Birthday Recall Her Starting Days
स्मृति ईरानी और एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी और फिल्मों की दिग्गज निर्माता एकता कपूर का आज जन्मदिन है। एकता कपूर आज 50 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उनके सबसे सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तुलसी यानी स्मृति ईरानी ने उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक लंबा सा नोट लिखा है।

विज्ञापन

पुराने दिनों को किया याद
स्मृति ईरानी ने एकता कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ स्मृति ने कैप्शन में दिल छू लेने वाला एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। अपने नोट में स्मृति ने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा, “उस रात हम जुहू की शांत गलियों से सिद्धिविनायक की पवित्र सीढ़ियों तक चले। सेलिब्रेशन के लिए नहीं, बल्कि समर्पण के लिए। जब मैं एक सपना देख रही थी और उसके पीछे भाग रही थी, तब उन्होंने (एकता) मेरे लिए एक मौन व्रत लिया था। जब वो सपना सच हो गया, जब दुनिया ने तालियां बजाईं, तो उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट का आनंद लेने के लिए फोन नहीं किया। उन्होंने मुझे याद दिलाया कि हमें बप्पा का शुक्रिया अदा करना चाहिए। उनकी दुनिया में गर्व से पहले कृतज्ञता चलती है।”

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)


 

स्मृति ईरानी ने एकता को बताया मील का पत्थर
अपनी पोस्ट में स्मृति ने आगे एकता कपूर के बारे में बात करते हुए लिखा, “दुनिया उन्हें एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाली महिला के रूप में जानती है। लेकिन मैंने उनकी खामोशियों को भी जाना है। वो सॉफ्टनेस जिसे कोई तवज्जो की जरूत नहीं। वह चिंता-देखभाल जिसे कोई क्रेडिट की जरूरत नहीं। वह कई यात्राओं के पीछे की साइलेंट पावर हैं। उन वादों को निभाने वाली हैं जिन्हें कोई और नहीं सुनता। आज वह 50 साल की हो गई हैं। वो अब एक मील का पत्थर बन चुकी हैं, जिसके लिए कई लोग खुशी से झूम उठेंगे। इस दिन की खामोशी में मैं एक प्रार्थना करता हूं कि खामोशी उसे एक थकी हुई शाम में शॉल की तरह लपेट ले। सफलता उसे मिले, इसलिए नहीं कि वह उसका पीछा करती है, बल्कि इसलिए कि वह खुद को बहुत कुछ देती है। वह दोनों की हकदार है। जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

यह खबर भी पढ़ेंः Ekta Kapoor: विद्या बालन से लेकर राजकुमार राव तक, एकता कपूर ने इन 10 टेलेंट को पहचाना; बना दिया सुपरस्टार

आ रहा है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी एकता कपूर के टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के तुलसी के किरदार से घर-घर में मशहूर हो गई थीं। शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ये टीवी का सबसे ज्यादा लंबा चलने वाला शो था। अब ये शो फिर से टीवी पर वापसी कर रहा है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसमें एक बार फिर स्मृति ईरानी तुलसी के किरदार में वापस नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed