फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Legend Actress Kamini Kaushal last Rites Family Bids Farewell

Kamini Kaushal: परिवार ने किया कामिनी कौशल का अंतिम संस्कार, वीडियो देख यूजर्स ने पूछा सवाल

Sat, 15 Nov 2025 11:57 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 15 Nov 2025 11:57 AM IST
सार

Kamini Kaushal last Rites: बॉलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार को निधन हो गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। यूजर्स ने अंतिम संस्कार में परिवार का एक वीडियो देखकर बड़ा सवाल पूछ लिया?  

विज्ञापन
Legend Actress Kamini Kaushal last Rites Family Bids Farewell
कामिनी कौशल के अंतिम संस्कार में साथ नजर आया पूरा परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

कामिनी कौशल हिंदी सिनेमा की सबसे जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक थीं। शुक्रवार को 98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज यानी शनिवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार हो गया। लेकिन अंतिम संस्कार से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यूजर्स कुछ नाराज दिखे। आखिर ऐसा क्या हुआ, अंतिम संस्कार में? जानिए। 

विज्ञापन

परिवार ने दी अंतिम विदाई 
कामिनी कौशल का अंतिम संस्कार 15 नवंबर 2025 यानी आज मुंबई के डॉ. मोसेस रोड के वर्ली शमशान घाट में 10.30 बजे हुआ। उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरा परिवार साथ नजर आया। साथ ही कामिनी कौशल के पेट डॉग्स काे भी उनके अंतिम दर्शन परिवार वालों ने कराए। उनका अंतिम संस्कार विद्युत (इलेक्ट्रिक) शवदाह में किया गया है। 

विज्ञापन

वायरल वीडियो देखकर यूजर्स ने किए सवाल? 
सोशल मीडिया पर कामिनी कौशन के अंतिम संस्कार से जुड़े कुछ वीडियो मौजूद हैं। जिन्हें देखकर यूजर्स एक बड़ा सवाल कर दिया। बताते चलें कि वीडियो में कामिनी कौशल के परिवार से जुड़े सदस्य अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे थे, एक-दूसरे के गले भी मिल रहे थे। इस पर कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि ये लोग मुस्कुरा क्यों रहे हैं? एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे वक्त पर हंसी आ रही है इन्हें।’ इसी तरह के कमेंट्स कई यूजर्स ने किए हैं। लोगों को हैरानी हो रही है कि अपने प्रियजन के निधन पर कोई मुस्कुरा कैसे सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


लंबे वक्त तक अभिनय में रहीं सक्रिय
कामिनी कौशल ने साल 1946 में फिल्म 'नीचा नगर' नगर से करियर की शुरुआत की थी। फिल्म ‘नीचा नगर' का पहला प्रदर्शन 29 सितंबर 1946 को फ्रांस के कान अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में हुआ। वहां इस फिल्म को 'गोल्डन पाम' पुरस्कार मिला। यह चेतन आदर्श के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। 20 साल की उम्र में वे स्टारडम के शिखर पर पहुंच गई थीं। करियर की दूसरी पारी में वे अभिनेता मनोज कुमार की ऑन स्क्रीन मां के रूप में चर्चित रहीं। उन्होंने शहीद (1948), नदिया के पार (1948), आग (1948), जिद्दी (1948),  शबनम (1949), आरजू (1950) और बिराज बहू (1954) जैसी हिट फिल्में की थीं। 'बिराज बहू' के लिए उन्हें 1954 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। कामिनी कौशल ने हर दौर के सितारों के साथ काम किया है। फिल्म 'कबीर सिंह' में वे शाहिद कपूर की दादी के रूप में नजर आईं। वहीं, 'चेन्नई एक्सप्रेस' में उन्हें शाहरुख खान की दादी के रोल में देखा गया। साथ ही कामिनी कौशल ने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में भी अभिनय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed