फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kutty Padmini has alleged Harassment in the Tamil television industry Said Many women do not complain For this

Kutty Padmini: तमिल टीवी जगत को लेकर कुट्टी पद्मिनी ने किए चौंकाने वाले दावे, बोलीं- निर्देशक करते हैं ये मांग

Fri, 30 Aug 2024 11:12 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 30 Aug 2024 11:12 AM IST
सार

कुट्टी पद्मिनी ने गायक चिमयी और श्री रेड्डी पर प्रतिबंध लगाने को लेकर भी सवाल उठाया। इन दोनों ने पहले इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने बताया कि महिला कलाकारों से निर्देशक यौन संबंध बनाने की मांग करते हैं। 

विज्ञापन
Kutty Padmini has alleged Harassment in the Tamil television industry Said Many women do not complain For this
कुट्टी पद्मिनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों संकट के पहाड़ टूट पड़े हैं। यौन उत्पीड़न के आरोपों ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। तमिल अभिनेत्रियों ने उत्पीड़न की अपनी भयावह दास्तां बयां की है। कई अभिनेत्रियों के बाद अब अभिनेत्री और टेलीविजन धारावाहिक निर्माता कुट्टी पद्मिनी ने तमिल टीवी जगत में बड़े पैमाने पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हाल ही में उन्होंने दावा किया है कि निर्देशक यौन संबंधों के लिए कहते हैं।

विज्ञापन

महिला कलाकारों से निर्देशक कर रहे ये मांग

कुट्टी पद्मिनी ने एक बातचीत में कहा, 'यह भी किसी अन्य पेशे डॉक्टर, वकील, आईटी व्यक्ति की तरह ही है। इसे देह व्यापार क्यों कहा जाना चाहिए? यह बहुत गलत है।' उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'निर्देशक और तकनीशियन टीवी धारावाहिकों में महिला कलाकारों से यौन संबंध बनाने की मांग करते हैं। कई महिलाएं शिकायत नहीं करतीं, क्योंकि यौन उत्पीड़न साबित नहीं हो पाता है। कुछ महिलाएं इसे बर्दाश्त कर लेती हैं, क्योंकि वे अच्छा कमाती हैं।' 

विज्ञापन


Kangana Ranaut: राजनीति में शामिल होने के महीनों बाद कंगना रणौत का बड़ा बयान, कहा- मुझे एक्टर होने से नफरत है

विज्ञापन
विज्ञापन

कई महिलाएं कर चुकी हैं आत्महत्या

उन्होंने आगे कहा, 'कई महिलाओं ने इस वजह से आत्महत्या कर ली है।' कुट्टी ने गायिका चिमई और अभिनेत्री श्री रेड्डी पर बैन लगाने पर भी सवाल उठाया, जिन्होंने पहले इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी। कुट्टी पद्मिनी ने आगे दावा किया कि एक बाल कलाकार के रूप में भी उनका यौन उत्पीड़न किया गया था। उन्होंने कहा, 'जब मेरी मां ने इस मुद्दे को उठाया तो मुझे एक हिंदी फिल्म से निकाल दिया गया।'



हेमा कमेटी की रिपोर्ट से शुरू हुआ मामला

पिछले कुछ दिनों में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न के अपने भयावह मामलों को साझा किया है। इसमें सीपीआई (एम) विधायक और अभिनेता मुकेश, अभिनेता जयसूर्या और एडावेला बाबू के खिलाफ भी यौन और मौखिक हमले के लिए शिकायत दर्ज की गई है। यह सब तब शुरू हुआ जब जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट इस महीने की शुरुआत में सार्वजनिक की गई। इसी के मद्देनजर, मोहनलाल ने हाल ही में मलयालम फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया। 

Stree 2: 'स्त्री 3' में भी नजर आएंगी 'बिट्टू' की गर्लफ्रेंड 'चिट्टी'? नहीं लेना चाहती फिल्म की सफलता का श्रेय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed