फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kunal khemu reacts on india pakistan tension during operation sindoor and netizens trolled him for late reply

Kunal Khemu: भारत-पाक तनाव पर अब जाकर बोले कुणाल खेमू, नेटिजंस कर रहे ट्रोल; बोले- ‘बड़े जल्दी जाग गए’

Fri, 16 May 2025 12:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 16 May 2025 12:01 PM IST
सार

Kunal Khemu: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू ने भारत-पाकिस्तान तनाव से हुए नुकसान को लेकर दुख जताया है और भारतीय सेना की सराहना की है। हालांकि, इसे लेकर नेटिजंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kunal khemu reacts on india pakistan tension during operation sindoor and netizens trolled him for late reply
कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम @kunalkemmu

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है, जिसका जवाब भारतीय सेना ने बड़ी कड़ाई से दिया। हालांकि, अब हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन कुछ एक्टर्स इसे लेकर अब अपने दुख बयां कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता कुणाल खेमू ने भी भारत-पाक संघर्ष को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। इसके बाद से ही एक्टर को नेटिजंस ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं..

विज्ञापन

कुणाल खेमू ने क्या कहा? 
अभिनेता कुणाल खेमू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि डर, चिंता, क्रोध, दुख, जीत, वीरता की भावना आदि ये सब धीरे-धारे सामान्य स्थिति में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश एक कठिन परीक्षा से गुजर रहा है। इस संघर्ष ने अधिकांश लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं किया, लेकिन इससे सभी किसी ना किसी तौर पर प्रभावित हुए। सभी ने इस संघर्ष को अपने तरीके से निपटाया है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)




यह खबर भी पढ़ें: Mouni Roy: ट्रोलर्स पर भड़कीं मौनी रॉय, बोलीं- ‘वो सिर्फ ग्लैमर देखते हैं, मेहनत नहीं’


कुणाल ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की
आगे अभिनेता ने लिखा कि इस संघर्ष के दौरान गई जानों की भरपाई कोई नहीं कर सकता। कुणाल ने कहा, ‘इस दुनिया में आतंक के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और ऑपरेशन सिंदूर के रूप में जवाबी कार्रवाई ही इसका हकदार है। मैं भारत के नागरिक के रूप में देश के नेताओं और इसकी सशस्त्र सेनाओं की शक्ति का आभारी हूं, जिन्होंने न केवल इस देश के लोगों और मूल्यों की रक्षा की। इसके अलावा पूरी दुनिया को यह भी दिखाया कि अगर हम सम्मान में अपना सिर झुका सकते हैं तो हम किसी को भी अपने ऊपर कदम रखने की अनुमति नहीं देंगे। हमारे पास उन लोगों के पैर कुचलने की शक्ति और संकल्प है जो हमें या हमारे परिवारों और साथी नागरिकों के जीवन को खतरा पहुंचाते हैं।’

यह खबर भी पढ़ें: Patralekhaa: पत्रलेखा ने ‘लव गेम्स’ में बोल्ड सीन को लेकर बताया खतरनाक सच, बोलीं- दोबारा कभी नहीं करूंगी


नेटिजंस ने किया ट्रोल
इतने दिनों बाद कुणाल खेमू के इस पोस्ट को देख नेटिजंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया कि आप बहुत लेट हैं सर। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि बड़ी जल्दी जाग गए। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि सब हो गया भाई, अब तक क्या सोचकर चुप थे। चलो देर आए दुरुस्त आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed