फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kunal Kamra was in controversy now he commented on eknath Shinde

Kunal Kamra Row: कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवादों से रहा पुराना रिश्ता, जानें कब-कब खड़ी की अपने लिए मुश्किलें?

Mon, 24 Mar 2025 12:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 24 Mar 2025 12:44 PM IST
सार

Kunal Kamra controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र के नेता पर विवादित बयान दिया है। इससे हलचल मच गई है। आइए उनके विवादों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Kunal Kamra was in controversy now he commented on eknath Shinde
कुणाल कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम @kuna_kamra

विस्तार

कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। मुंबई में हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के एक नेता को 'गद्दार' कहा। जवाब में शिवसेना के सदस्यों ने उस स्थान पर तोड़फोड़ की जहां कुणाल कामरा का शो रिकॉर्ड किया गया था और कॉमेडियन के खिलाफ मानहानि और सार्वजनिक उपद्रव भड़काने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। यह पहली बार नहीं है जब कॉमेडियन विवादों में घिर हैं। इससे पहले भी विवादों से उनका गहरा नाता रहा है। चलिए जानते हैं उनके विवादों के बारे में।
विज्ञापन


पत्रकार से भिड़ गए कामरा
जनवरी 2020 में इंडिगो की एक फ्लाइट में कामरा पत्रकार अर्नब गोस्वामी से भिड़ गए। उन्हेंने अर्नब गोस्वामी की पत्रकारिता पर सवाल उठाए। गोस्वामी ने पूरी मुठभेड़ के दौरान कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बाद में कामरा ने इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद इंडिगो ने उन पर छह महीने तक उड़ान प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन

Kunal Kamra Row: विवादों में कुणाल कामरा; एफआईआर के बीच 'एक्स' पर किया पोस्ट, हाथ में संविधान लिए फोटो साझा की
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Kunal Kamra was in controversy now he commented on eknath Shinde
कुणाल कामरा - फोटो : एक्स @kunalkamra88
ओला के सीईओ को निशाने पर लिया
कुणाल कामरा ने ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भावेश अग्रवाल की ग्राहकों की शिकायत नहीं सुलझाने और उन्हें पैसे वापस नहीं करने को लेकर आलोचना की। यह बहस तब बढ़ गई जब भावेश अग्रवाल ने कामरा को ग्राहकों की समस्याओं को सुलझाने में मदद करने या फिर 'चुप रहने' के लिए कहा।

विश्व हिंदू परिषद पर साधा निशाना
सितंबर 2022 में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की वजह से गुरुग्राम में उनका एक कार्यक्रम रद्द हो गया। इसके बाद कामरा ने वीएचपी को एक खुला खत लिखा। उन्होंने संगठन को चुनौती दी कि वह महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की निंदा करें और साबित करें कि वे आतंकवाद विरोधी और हिंदू समर्थक हैं।
Kunal Kamra: 'कुणाल कामरा माफी मांगें, वरना मुंबई में घूमने नहीं देंगे', कॉमेडियन पर FIR के बाद बोले शिवसैनिक
 

पीएम मोदी की संपादित वीडियो शेयर की
मई 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी यात्रा पर थे। यहां उनके स्वागत में एक बच्चे ने गाना गाया था। कामरा ने इसी वीडियो को संपादित करके शेयर किया था। संपादित वीडियो में कामरा ने लड़के के गाने की जगह पर फिल्म 'पीपली लाइव' का 'महंगाई डायन' गाना लगा दिया। इसके लिए कामरा की काफी आलोचना हुई। मामले पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया था। फिर कामरा ने वीडियो हटा दी थी।

सुप्रीम कोर्ट पर की टिप्पणी
मई 2020 में कामरा के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी, क्योंकि उन्होंने अपने एक शो के दौरान सुप्रीम कोर्ट को 'ब्राह्मण-बनिया' बताया। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि उनकी टिप्पणी न्यायपालिका के प्रति अपमानजनक थी।
Maharashtra: एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा की टिप्पणी पर बवाल, सेट पर तोड़फोड़ के बाद शिवसेना नेता समेत 20 पर FIR
 

जज को दिखाई बीच की उंगली
साल 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में पत्रकार अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत दे दी थी। इसके विरोध में कामरा ने सोशल मीडिया पर अपनी बीच की उंगली दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। माना गया कि ये तत्कालीन भारत के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे के खिलाफ कामरा का विरोध था। कामरा के इस काम को अश्लील और अपमानजनक माना गया था।



कौन हैं कुणाल कामरा?
कुणाल कामरा साल 1988 में मुंबई में पैदा हुए। वह यहीं पले बढ़े। उन्होंने कॉमर्स में पढ़ाई की है। उन्होंने अपने दूसरे साल में ही पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने प्रसून पांडे के प्रोडक्शन हाउस कॉर्कोइस फिल्म्स में प्रोडक्शन सहायक के रूप में काम करना शुरू कर दिया। यहां उन्होंने ग्यारह सालों तक काम किया। उन्होंने साल 2013 में स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा। उनकी कॉमेडी राजनीति, कारोबार और संस्कृति पर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed