{"_id":"6964f2859ea60bd4cb088ea5","slug":"kumar-sanu-met-with-premanand-maharaj-sing-his-favorite-song-video-goes-viral-2026-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे कुमार सानू, सुनाया अपना पसंदीदा गाना; देखें वायरल वीडियो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे कुमार सानू, सुनाया अपना पसंदीदा गाना; देखें वायरल वीडियो
Mon, 12 Jan 2026 06:39 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 12 Jan 2026 06:39 PM IST
सार
Kumar Sanu Viral Video: कुमार सानू प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन पहुंचे। उन्होंने महाराज के सामने अपना पसंदीदा गाना गाया है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कुमार सानू, प्रेमानंद महाराज
- फोटो : इंस्टाग्राम @bhajanmarg_official
विस्तार
हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू महाराज श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी से आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन आश्रम पहुंचे। कुमार सानू ने महाराज को अपना पसंदीदा गाना सुनाया है। इसे महाराज ने भी पसंद किया है। कुमार सानू के महाराज से मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुमार सानू ने प्रेमानंद महाराज के सामने गाना 'जब कोई बात बिगड़ जाए' गाया। इस गाने को महाराज ने बड़े ही गौर से सुना। गाना सुनाने के बाद कुमार सानू ने महाराज से कहा 'यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। यह हम सबके लिए गा सकते हैं। भगवान के लिए, माता-पिता और भाई बहन के लिए भी।'

View this post on Instagram
A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूजर्स को पसंद आया वीडियो
वायरल वीडियो को यूजर्स पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'कुमार सानू का ये गाना मेरा हमेशा फेवरेट है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'हमेशा सबसे अच्छा गाना।' एक और यूजर ने लिखा है 'आप मेरे फेवरेट सिंगर हैं।'

कौन हैं कुमार सानू?
- कुमार सानू ने जो गाना गाया है वह फिल्म 'जुर्म' (1990) का है। कुमार सानू बॉलीवुड के सबसे मशहूर गायकों में से एक हैं।
- कुमार सानू को 1990 के दशक में हिंदी फिल्मों में पहचान मिली।
- उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, नेपाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती और भोजपुरी जैसी भाषाओं में गाने गाए हैं।
- उन्होंने 1990 से लेकर 1995 तक लगातार पांच वर्षों तक फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।
- उन्हें ये पुरस्कार आशिकी, साजन, दीवाना और बाजीगर जैसी फिल्मों में बेहतरीन गाने के लिए मिले।