फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kubra Aykut Dies 26 year old Turkish tiktoker died after falling from the apartment floor

Kubra Aykut: खुद से शादी रचाने वालीं टिकटॉकर कुबरा अयकुत ने की आत्महत्या, पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

Sun, 29 Sep 2024 08:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 29 Sep 2024 08:50 PM IST
सार

तुर्की की मशहूर टिकटॉकर कुबरा अयकुत का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है। कुबरा की मौत एक लक्जरी अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरने से हुई। 
 

विज्ञापन
Kubra Aykut Dies 26 year old Turkish tiktoker died after falling from the apartment floor
कुबरा अयकुत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तुर्की की मशहूर टिकटॉकर कुबरा अयकुत ने 26 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है। कुबरा ने एक लक्जरी अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। अयकुत इस्तांबुल के सुल्तानबेली जिले में एक इमारत से कूद गईं। जानकारी हो कि कुबरा ने बिना दूल्हे के शादी के अपने वीडियो से इंटरनेट जगत में धूम मचाई थी। रिपोर्ट की मानें तो, स्थानीय पुलिस ने उनकी डेड बॉडी के पास से एक नोट भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार भी इसे सुसाइड माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गृहनगर में होगा अंतिम संस्कार

तुर्की मीडिया ने बताया कि इंफ्लुएंसर कुबरा अयकुत पिछले हफ्ते इस्तांबुल में मृत पाई गई थीं और उनके शरीर के पास एक सुसाइड नोट मिला था। उनकी मौत की जांच शुरू कर दी गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अंतिम संस्कार उनके गृहनगर में आयोजित किया जाएगा जहां उनके माता-पिता रहते हैं।

विज्ञापन


KKK14 Grand Finale Live: आज मिलेगा 'खतरों के खिलाड़ी 14' को अपना विजेता, टॉप 3 के लिए भिड़ेंगे ये प्रतिभागी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kübra Aykut (@kubrasalofficial)


कुबरा अयकुत का अंतिम पोस्ट

कई टिकटॉक सितारों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कुबरा अयकुत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। जैसे ही उनकी मौत की खबर आई, उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने लग गई। रिपोर्टों से पता चलता है कि टिकटॉक पर अपने अंतिम वीडियो में वह अपार्टमेंट से गिरने से कुछ समय पहले उसकी सफाई करती देखी गई थीं।

Priyadarshan: प्रियदर्शन ने 14 साल बाद अक्षय के साथ सहयोग को बताया चैलेंजिग, 'भूल भुलैया 3' को लेकर कही ये बात
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kübra Aykut (@kubrasalofficial)


वजन बढ़ाने के लिए कर रही थीं संघर्ष 

अयकुत के टिकटॉक पर दस लाख से अधिक और इंस्टाग्राम पर दो लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने वजन बढ़ाने के लिए संघर्ष करने के बारे में भी कई पोस्ट किए थे। उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट में लिखा, 'मैंने अपनी ऊर्जा इकट्ठा कर ली है, लेकिन मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है। मैं हर दिन एक किलोग्राम वजन घटा रही हूं। मुझे नहीं पता कि क्या करूं। मुझे तत्काल वजन बढ़ाने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed