रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ लंदन में नजर आईं कृति सेनन, हाथ में हाथ डाल कर बिताया क्वालिटी टाइम; वीडियो वायरल
Kriti Sanon With Kabir Bahia: कृति सेनन हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ लंदन में नजर आईं। दोनों को हाथ में हाथ डाले देखा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में कृति सेनन और कबीर बहिया लंदन में एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए। क्लिप में, दोनों सड़कों पर हाथों में हाथ डाले चलते दिख रहे हैं। कबीर ने मैचिंग पैंट के साथ ब्लू स्वेटशर्ट पहनी, जबकि कृति ने ब्राउन टी-शर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी है। उन्होंने अपने लुक को ब्राउन जैकेट और ब्लैक बूट्स से पूरा किया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वीडियो पुराना है या अभी का है।
Kriti Sanon Spotted with her Boyfriend Kabir in London
by
u/bollyfanboi in
BollyBlindsNGossip
कृति के कबीर को डेट करने की अफवाहें तब शुरू हुई, जब उन्होंने ग्रीस में उनके साथ अपना 34वां जन्मदिन मनाया। उनके साथ कई फोटो और वीडियो ऑनलाइन सामने आए थे। उन्होंने ग्रीस से अपने दोस्तों के साथ भी फोटो शेयर की थीं, लेकिन उनमें कबीर नहीं थे। हालांकि कबीर ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की थी, वह एक ही जगह की लग रही थीं।
कबीर बहिया, कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी में भी नजर आए थे।
शिखर धवन ने शेयर की शादी की तस्वीरें, रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन फर्नांडीज तक इन सेलेब्स ने किए कमेंट
कृति सेनन का वर्क फ्रंटकृति सेनन को आखिरी बार फिल्म 'तेरे इश्क में' में देखा गया था। वह जल्द ही फिल्म 'कॉकटेल 2' का हिस्सा होंगी। इसमें रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है।