फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kriti Sanon Shares Special Birthday Post For Rumored Beau Kabir Bahia Says Never Change Good Heart You Have

‘उस व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक जिसके साथ मैं…’, रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के जन्मदिन पर कृति सेनन का पोस्ट

Thu, 20 Nov 2025 01:12 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 20 Nov 2025 01:12 AM IST
सार

Kriti Sanon Beau Kabir Bahia: कबीर बहिया आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जानिए कृति ने कबीर के लिए क्या कुछ लिखा…

विज्ञापन
Kriti Sanon Shares Special Birthday Post For Rumored Beau Kabir Bahia Says Never Change Good Heart You Have
कृति सेनन और कबीर बहिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच अभिनेत्री ने अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ने कबीर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन

कृति ने इस तरह दी बधाई
कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कबीर बहिया के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में कृति और कबीर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कृति ने लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो उस व्यक्ति को जिसके साथ मैं बेवकूफ बन सकती हूं। यह दुनिया आपके अच्छे दिल को कभी न बदले।’ इसके साथ कृति ने रेड हार्ट और हंसने वाला इमोजी भी बनाया है। तस्वीर में कृति हरे रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


कई मौकों पर साथ दिखते हैं कबीर और कृति
कृति और कबीर के अफेयर की चर्चाएं पिछले काफी वक्त से चल रही हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिलेशन को स्वीकार नहीं किया। लेकिन कई मौकों पर दोनों को एकसाथ देखा गया है। कई पार्टी और इवेंट में भी दोनों साथ नजर आए हैं। पिछले दिनों टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के एपिसोड में पहुंचीं कृति ने अपने रिलेशनशिप को लेकर हिंट दी थी। बातचीत के दौरान कृति ने कहा था कि उनका क्रश इंडस्ट्री से नहीं है। इसके बाद ये चर्चाएं और भी तेज हो गई थीं कि कृति और कबीर रिलेशनशिप में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘मिसेज देशपांडे’ बनेंगी माधुरी दीक्षित, नए शो से सामने आया फर्स्ट लुक; इस अंदाज में नजर आएंगी धक-धक गर्ल

‘तेरे इश्क में’ में नजर आएंगी कृति
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन जल्द ही धनुष के साथ रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आएंगी। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। इसके अलावा कृति शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की भी शूटिंग कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed