फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat all set to tie the knot in Delhi Actress Reveals her marriage plans

Kriti Kharbanda: हमेशा से लव मैरिज करना चाहती थीं कृति खरबंदा! बोलीं- मैं प्यार और साथ में विश्वास रखती हूं

Tue, 12 Mar 2024 05:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 12 Mar 2024 05:02 PM IST
सार

हाल ही में, कृति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री अपनी शादी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat all set to tie the knot in Delhi Actress Reveals her marriage plans
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। इस साल जनवरी में दोनों की रोका सेरेमनी हुई। इसके बाद से फैंस को इनकी शादी का इंतजार है, जिसकी तारीख का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। आए दिन लोग कपल की शादी की तारीख को लेकर अटकलें लगाते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि पुलकित और कृति की शादी दिल्ली में होगी और कपल चार दिन का प्री-वेडिंग कार्यक्रम भी रखेंगे। इस बीच कृति ने बताया है कि वे हमेशा से ही लव मैरिज करना चाहती थीं।
विज्ञापन


हमेशा से लव मैरिज करना चाहती थीं कृति
हाल ही में, कृति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री अपनी शादी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे करती नजर आ रही हैं। कृति ने कहा "मैं लव मैरिज के पक्ष में हूं। मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूं, जिसे प्यार में पड़ने का निर्देश दिया जा सके, जिससे आपको प्यार होता है, वह इंसान बाकियों से काफी अलग हो जाता है और इसलिए मैं लव मैरिज को काफी सपोर्ट करती हूं।"
विज्ञापन


शादी को लेकर कही थी यह बात
कृति ने आगे कहा, "मैं शायद वैसी नहीं हूं। मेरे परिवार के सदस्य एक व्यक्ति से मिले और शादी करने का फैसला किया। उनकी शादियां बहुत अच्छी तरह से चलीं। मैं उससे थोड़ी अलग हूं क्योंकि मैं प्यार और साथ में विश्वास करती हूं। प्यार और साथ से ही हम किसी को अपना बना सकते हैं और उसके साथ जिंदगी भर साथ चलने का एक भरोसा कायम कर सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं कृति-पुलकित
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द ही पति-पत्नी बनने वाले हैं। कपल साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों मार्च 2024 में शादी करेंगे। एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलकित और कृति की शादी दिल्ली में होगी। जोड़े के लिए शादी से पहले का फंक्शन 13 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेगा।
 

MC Stan: बिग बॉस 16 विजेता और रैपर एमसी स्टैन का यूट्यूब अकाउंट हुआ हैक, नोट साझा कर दी स्कैम की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed