फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Krishnavataram Part 1 The Heart Day 3 Box Office Collection: Siddharth Gupta Sanskruti Jayana Sushmitha Movie

Krishnavataram Box Office Day 3: वीकएंड पर बढ़ी 'कृष्णावतारम' की कमाई; जानिए तीसरे दिन कितना हुआ कलेक्शन?

Sat, 09 May 2026 09:11 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 09 May 2026 09:11 PM IST
सार

Krishnavataram Day 3 Collection: फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' बीते गुरुवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वीकएंड पर यह अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जानिए आज शनिवार को कितने कमाए?

विज्ञापन
Krishnavataram Part 1 The Heart Day 3 Box Office Collection: Siddharth Gupta Sanskruti Jayana Sushmitha Movie
'कृष्णावतारम पार्ट 1- हृदयम' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माइथोलॉजिकल फिल्म 'कृष्णावतारम' सिनेमाघरों में लगी हुई है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित फिल्म है। क्रिटिक्स से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, दर्शकों पर भी इसका जादू हुआ है। यह फिल्म गुरुवार 07 मई को रिलीज हुई, मगर इस दिन यह  बहुत ही सीमित शो के साथ उपलब्ध थी। फिर, बीते दिन शुक्रवार 08 मई को शोज की संख्या बढ़ी। इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन में भी इजाफा देखा गया।

विज्ञापन


Krishnavataram Review: दिल छू जाएगी यह फिल्म, सिद्धार्थ ने गढ़ी श्रीकृष्ण की नई परिभाषा; ढाई घंटे लगेंगे कम

विज्ञापन

Krishnavataram Part 1 The Heart Day 3 Box Office Collection: Siddharth Gupta Sanskruti Jayana Sushmitha Movie
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'कृ्ष्णावतारम' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'कृष्णावतारम' का ओपनिंग डे कलेक्शन काफी सुस्त रहा। इसकी वजह सीमित शो रहे। मगर, दूसरे ही दिन यानी शुक्रवार को कमाई में इजाफा देखा गया। 

  • फिल्म  'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' ने गुरुवार को 42 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
  • दूसरे दिन शुक्रवार को कमाई 1.15 करोड़ रुपये रही।
  • आज तीसरे दिन कमाई में और इजाफा देखा गया है।
विज्ञापन

Krishnavataram Part 1 The Heart Day 3 Box Office Collection: Siddharth Gupta Sanskruti Jayana Sushmitha Movie
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

शनिवार को कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?
फिल्म  'कृष्णावतारम' को वीकएंड का फायदा मिलता दिखा रहा है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज शनिवार को तीसरे दिन इसने 2.05 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 3.62 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म 'कृष्णावतारम' का बजट 80 से 100 करोड़ के आसपास है।

विज्ञापन

Krishnavataram Part 1 The Heart Day 3 Box Office Collection: Siddharth Gupta Sanskruti Jayana Sushmitha Movie
फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X

क्या है फिल्म की कहानी?
तारीफों के बीच पूरी उम्मीद है कि कल इस फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी भरपूर फायदा मिलेगा। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फिल्म भालका तीर्थ से शुरू होती है। यह वहीं जगह है, जहां श्रीकृष्ण ने अपने प्राण त्यागे थे। आगे बताया जाता है कि जगन्नाथ पुरी मंदिर में जो कृष्ण की मूर्ति है, उसमें आज भी उनका दिल धड़कता है। जब स्वामी (जैकी श्रॉफ) श्रीकृष्ण की कथा सुनाते हैं तो विज्ञान और आस्था के बीच बहस शुरू होती है। इसके बाद कहानी द्वापर युग में जाती है, जहां श्रीकृष्ण का जन्म, गोकुल से वृंदावन जाना, द्वारकाधीश बनना, राधा से मिलना और रुक्मिणी व सत्यभामा से विवाह करने तक की कहानी दिखाई जाती है। यह फिल्म महाभारत की शुरुआत पर खत्म होती है पर अभी इसे दो पार्ट और आना बाकी हैं, जिनमें आगे की कहानी दिखाई जाएगी।  

Krishnavataram Part 1 The Heart Day 3 Box Office Collection: Siddharth Gupta Sanskruti Jayana Sushmitha Movie
फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X

फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना जैसे सितारे हैं। भगवान श्रीकृष्ण का मुख्य किरदार सिद्धार्थ गुप्ता ने अदा किया है। वहीं, राधा का किरदार सुष्मिता भट्ट ने निभाया है। रुक्मिणी की भूमिका में निवासिनी कृष्णन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed