फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Konda Surekha withdraws statement on Nagarjuna family fans ask where is Samanthas apology

तेलंगाना की मंत्री ने नागार्जुन से मांगी माफी, यूजर्स ने समांथा को लेकर पूछ लिया यह सवाल; जानें क्या है मामला?

Wed, 12 Nov 2025 08:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 12 Nov 2025 08:21 PM IST
सार

Konda Surekha: सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक के मामले में तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इस पर यूजर्स ने उनसे सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन
Konda Surekha withdraws statement on Nagarjuna family fans ask where is Samanthas apology
नागार्जुन, समंथा रुथ प्रभु - फोटो : फेसबुक

विस्तार

अभिनेत्री समंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की तलाक की खबरें सुर्खियों में रहीं। इस मामले के चलते अब तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा चर्चा में आ गई हैं। दरअसल पिछले साल कोंडा सुरेखा ने दावा किया था कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष कलवकुंतला तारक रामा राव (केटीआर) अभिनेता नागा चैतन्य और समंथा रुथ प्रभु के तलाक की वजह थे। उन्होंने नागार्जुन के परिवार के बारे में कई दावे किए थे। इसके बाद नागार्जुन ने पिछले साल अक्तूबर में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। सुरेखा ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है कि वह नागार्जुन और उनके परिवार के खिलाफ किए गए अपने दावे वापस ले रही हैं।
विज्ञापन

Konda Surekha withdraws statement on Nagarjuna family fans ask where is Samanthas apology
केटीआर और मंत्री कोंडा सुरेखा - फोटो : एएनआई
सुरेखा ने मांगी माफी
सुरेखा ने एक्स पर लिखा 'मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि नागार्जुन के बारे में मैंने जो बयान दिया था, उसका मकसद नागार्जुन या उनके परिवार के सदस्यों को ठेस पहुंचाना नहीं था। मेरे बयानों से अगर किसी को ठेस पहुंची है तो इसके लिए मुझे खेद है। मैं बयान को वापस लेता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेखा ने बाकी लोगों का नहीं लिया नाम
सुरेखा ने नागार्जुन के अलावा नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु और केटीआर के बारे में भी बात की थी। इसलिए कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनसे पूछा कि इन लोगों को माफी क्यों नहीं मिली। कुछ लोगों ने तो कहा कि सुरेखा का बयान माफी नहीं, बल्कि बयान वापस लेना है।



विज्ञापन

यूजर्स ने पूछ लिए सवाल
एक यूजर ने लिखा है 'सामंथा के बारे में क्या? आप एक सम्मानित महिला हैं और अपने राज्य के सर्वोच्च पदों में से एक पर हैं। कृपया अन्य महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने से पहले अच्छी तरह सोच लें।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'आपको केटीआर और उनके परिवार से भी माफी मांगनी चाहिए।' एक यूजर ने लिखा है 'इसे माफी नहीं कहेंगे, आप पछता रही हैं माफी नहीं मांग रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed