फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kollywood Actor Karthi reacted on his upcoming movie Meiyalagan and NTR starrer Devara box office collide

Karthi: बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं कार्ति की 'मेयाझगन' और 'देवरा', भिडंत को लेकर अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया

Tue, 24 Sep 2024 12:46 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 24 Sep 2024 12:46 PM IST
सार

कार्ति की आगामी फिल्म 'मेयाझगन' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जहां इसका टकराव जूनियर एनटीआर की 'देवरा' से होने वाली है। इस टकराव को लेकर अभिनेता ने हाल में ही अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Kollywood Actor Karthi reacted on his upcoming movie Meiyalagan and NTR starrer Devara box office collide
कार्ती - फोटो : इंस्टाग्राम @karthi_offl

विस्तार

कार्ति साउथ फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं। उनकी एक फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक भी बनाया जा चुका है, जिसे हिंदी में 'भोला' नाम से रिलीज किया गया था। इसमें अजय देवगन नजर आए थे। कार्ति इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मेयाझगन को लेकर चर्चा में हैं। कॉलीवुड स्टार की ये पारिवारिक मनोरंजक फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस दिन ही एक और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की 'देवरा' भी रिलीज होने वाली है। इन दोनों फिल्मों के टकराव को लेकर अब कार्ति ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


फिल्म के प्री रिलीज इवेंट के लिए हैदराबाद पहुंचे थे अभिनेता 
कार्ति और अरविंद स्वामी के अभिनय वाली इस फिल्म का निर्देशन प्रेम कुमार ने किया है। फिल्म में श्री दिव्या भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को तेलुगु में 28 सितंबर को 'सत्यम सुंदरम' के नाम से रिलीज किया जा रहा है। कार्ति अपने आगामी फिल्म के टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे थे, जहां उनकी फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट होना है। इस दौरान अभिनेता ने तेलुगु फिल्म मीडिया से बातचीत की और फिल्म के बारे में कई रोचक बातें भी साझा कीं।
विज्ञापन

'सोशल मीडिया ट्रोलिंग की वजह से टूटा रिश्ता', छोटे भाईजान का छलका दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

कहानी सुन भावुक हो गए थे कार्ति
उन्होंने इस दौरान कहा कि फिल्म में उनका और अरविंद स्वामी दोनों का किरदार काफी महत्वपूर्ण है। अभिनेता ने कहा,“अरविंद स्वामी एक गांव में पले-बढ़े हैं, और यह फिल्म उनके जीवन का एक प्रतिबिंब है। फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वे काफी भावुक हो गए। फिल्म में हमारा भाईचारा था।" कार्ति ने आगे कहा कि अरविंद स्वामी के बिना सत्यम सुंदरम की कल्पना नहीं की जा सकती थी। अभिनेता ने आगे कहा कि ये फिल्म भी 96 की तरह ही एक रात में ही घटित होती है। कार्ति ने कहा कि इस फिल्म की कहानी सुनने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। उन्होंने आगे कहा कि इसमें परिवार के बीच बिना शर्त वाले प्यार को खूबसूरती से दर्शाया गया है। 
गोविंदा-उर्मिला की इस फिल्म को पूरे हुए 25 साल
टकराव पर कार्ती ने दी प्रतिक्रिया 
कार्ति की 'सत्यम सुंदरम' और जूनियर एनटीआर की 'देवरा' एक साथ ही रिलीज हो रही हैं। इसके टकराव को लेकर कार्ति ने कहा कि इससे बचने के लिए ही फिल्म का तेलुगु संस्करण 28 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "सत्यम सुंदरम का तमिल संस्करण, 27 सितंबर को रिलीज हो रहा है, लेकिन एनटीआर की देवरा के साथ टकराव को टालने के लिए ही इसका तेलुगु संस्करण 28 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है। देवरा एक युद्ध फिल्म की तरह है, हमारी सत्यम सुंदरम,  सीताम्मा वकित्लो सिरिमल्ले चेट्टू की तरह है।" गौरतलब है कि 'सीताम्मा वकित्लो सिरिमल्ले चेट्टू' एक पारिवारिक फिल्म है। 
Jr NTR: विदेश में भी जूनियर एनटीआर का जलवा, प्रभास के बाद हासिल की यह खास उपलब्धि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed