अमर उजाला
Tue, 24 September 2024
रिएलिटी शो बिग बॉस 16 का हिस्सा बनकर मशहूर हुए अब्दु रोजिक ने इस साल की शुरुआत में यूएई के शारजाह की रहने वाली 19 वर्षीय अमीरा से सगाई की घोषणा की थी
हालांकि, अब छह महीने बाद उन्होंने सांस्कृतिक अंतर के कारण अपनी मंगेतर के साथ अपनी सगाई तोड़ दी है
अब्दु ने सगाई टूटने का कारण सांस्कृतिक टकराव बताया था, हालांकि, अब छोटे भाईजान ने एक बार फिर सगाई टूटने के असल वजह का खुलासा किया है
अब्दु ने ई टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि उनकी मंगेतर सगाई के बाद मिलने वाली नेगेटिविटी से परेशान थीं और मेंटली अफेक्ट भी हो रही थीं
अब्दु ने यह भी कहा कि वो काफी नेगेटिविटी का शिकार हुई थीं, जिसकी वजह से वह ट्रोलिंग को झेल भी नहीं पा रही थीं
छोटे भाईजान ने बताया कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग की वजह से उनका रिश्ता खत्म हो गया क्योंकि इससे दोनों परिवारों को असर पड़ रहा था
अदनान शेख की शादी के फंक्शन में झूमकर नाचे सना, शिवानी और विशाल