Jennifer Lopez: जेनिफर लोपेज ने इस वजह से की बेन एफ्लेक से तलाक में देरी, पांच बच्चों को लेकर भी हैं परेशान
एक ही साल में दो-दो बार शादी करने वाले जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक अब तलाक की ओर बढ़ चुके हैं। इसी बीच, खबर आई है कि जेनिफर के कुछ निजी कारणों के चलते तलाक में देरी की गई।
विस्तार
लंबे समय से चल रही जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक के तलाक की अफवाहें अब हकीकत में बदलने जा रही है। दोनों जल्द ही आधिकारिक तौर पर अलग होने वाले हैं। खबर है कि दोनों का तलाक काफी पहले हो सकता था, लेकिन गायिका जेनिफर लोपेज के कुछ निजी कारणों की वजह से इसमें देरी होती गई।
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर लोपेज को लगता है कि अभिनेता बेन एफ्लेक ने उनका अपमान किया है और अपने को किसी दूसरी तरह की शर्मिंदगी से बचाने के लिए वो जल्दी तलाक ना लेकर इसे टाल रही हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र के जरिए बताया गया है कि जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक दो-दो बार शादी कर चुके हैं और वो भी एक ही साल के लगातार दो महीने में। उन्होंने पहली शादी जुलाई 2022 में लास वेगास में की थी। इसके बाद अगस्त 2022 में दूसरी बार शादी की थी, जो जॉर्जिया में हुई थी।
OTT This Week: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' से 'ग्यारह ग्यारह' तक, ओटीटी पर मिलेगा क्राइम-थ्रिलर के साथ रोमांस का मजा
रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक साल 2002 से लेकर 2004 तक एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। लोपेज अपने पति से अलग होने के चलते परेशान हैं। ऐसा कहा गया है कि बेन ने खुद ही एक लंबे अंतराल के बाद फिर से लोपेज के साथ आने को लेकर पहल की थी।
Celebs: इंटीमेट सीन्स फिल्माते हुए फूले इन सितारों के हाथ-पांव, किसी के छूटे पसीने तो कोई हुआ मिनटों में गायब
बेन एफ्लेक ने इससे पहले जेनिफर गार्नर के साथ शादी की थी और वो तीन बच्चों के पिता हैं। वहीं, जेनिफर लोपेज, जो बेन के साथ आने से पहले तीन शादी कर चुकी हैं, दो बच्चों- मैक्स और एम्मे की मां हैं। दोनों बच्चे जुड़वां हैं। बेन और जेनिफर की कोई संतान नहीं हैं। हालांकि, कहा जाता है कि जेनिफर लोपेज अपने पति बेन की बेटी वायलेट के साथ काफी करीबी रिश्ता रखती हैं। तलाक के बीच लोपेज इस बात से भी खफा है कि पांचों बच्चे फंस गए हैं।
Arbaaz Khan Birthday: अरबाज खान ने घर पर मनाया बर्थडे, कैजुअल लुक में हैंडसम लगे अभिनेता