Ravi Kishan: रवि किशन की इस बेटी ने बॉलीवुड नहीं, बल्कि देश की सेवा करने का लिया फैसला, बनी स्नाइपर शूटर
Ravi Kishan Daughter: भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला ने अपने पिता से बिल्कुल अलग रास्ता चुना है। जानिए किस फील्ड में हैं इशिता।
विस्तार
जहां रवि किशन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया, वहीं उनकी बेटी ने देश की सेवा करने का फैसला किया। परिवार का बैकग्राउंड फिल्म इंडस्ट्री से होने के बावजूद इशिता की दिलचस्पी बचपन से ही आर्म्ड फोर्सेज में रही है।
NCC से शुरू हुआ इशिता का सफर
- इशिता शुक्ला पहली बार NCC से जुड़ने के बाद चर्चा में आई थीं।
- उन्होंने NCC में मिलिट्री ट्रेनिंग ली और गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों में भी हिस्सा लिया।
- 2023 में आई कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इशिता ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर के तौर पर डिफेंस फोर्स जॉइन की है।
- इससे पहले भी रवि किशन कई बार अपनी बेटी की NCC जर्नी और देश की सेवा करने के उसके जुनून के बारे में बात कर चुके हैं।
रवि किशन ने बेटी को लेकर कही थी ये बात
वुमन्स डे 2025 के मौके पर रवि किशन ने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी इशिता के बारे में बात की थी। उन्होंने गर्व से कहा था, ‘मेरी बेटी आर्मी जॉइन कर रही है। वह स्नाइपर शूटर है।’
रवि किशन ने अपनी बेटी की ट्रेनिंग और तैयारियों से जुड़ी कई तस्वीरें और अपडेट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। इन तस्वीरों में इशिता को कड़ी ट्रेनिंग करते हुए देखा गया था।
गणतंत्र दिवस परेड की भी की तैयारी
इशिता दिल्ली डायरेक्टोरेट की 7 गर्ल्स बटालियन से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए भी ट्रेनिंग ली थी।
इशिता ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान काफी मेहनत की और सैन्य जीवन के लिए खुद को तैयार किया। उनकी इस मेहनत ने उनके पिता रवि किशन को भी काफी गर्व महसूस कराया।
रवि किशन और प्रीति शुक्ला के चार बच्चे
- रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला के चार बच्चे हैं। इनमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं।
- इशिता की बहन रिवा किशन ने अपने पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने का फैसला किया।
- रिवा ने साल 2020 में फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ से एक्टिंग डेब्यू किया था।
- रिवा हाल ही में प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में भी नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें- ‘आजकल ये एक पैटर्न बन गया है...’ रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने पर फरहान अख्तर का बड़ा बयान, कही ये बात