फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan wears ram janmabhoomi watch whose worth is 61 lakh rupees

Salman Khan: 'सिकंदर' रिलीज से पहले सलमान ने पहनी राम जन्मभूमि एडिशन वाली खास घड़ी, कीमत जान चौंक जाएंगे आप!

Thu, 27 Mar 2025 04:38 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 27 Mar 2025 04:38 PM IST
सार

Salman Khan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' से काफी चर्चा में हैं। अब उन्होंने राम जन्मभूमि एडिशन घड़ी पहनकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जानिए क्या है इस घड़ी की कीमत?

विज्ञापन
Salman khan wears ram janmabhoomi watch whose worth is 61 lakh rupees
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan

विस्तार

हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह शानदारा वॉच पहने नजर आ रहे हैं। अभिनेता इस समय 'सिकंदर' फिल्म से काफी चर्चा में हैं। अब इस पोस्ट ने फिर से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। आइए जानते हैं इस खास घड़ी के बारे में।

विज्ञापन


सलमान ने पहनी एक खास वॉच
अभिनेता सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं  हैं। इन तस्वीरों में सलमान भगवा रंग की राम जन्मभूमि घड़ी पहने दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन मे लिखा कि 30 मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं। इस पोस्ट के साथ अभिनेता ने एक भाई चारे का संदेश देने का प्रयास किया है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Deva On Ott: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भसड़ मचाने आ रहा ‘देवा’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटिजंस की आ रही शानदार प्रतिक्रिया
अभिनेता के इस पोस्ट को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान खान के अयोध्या राम मंदिर से जुड़े इस वॉच को देख नेटिजंस उन्हें अपनी संस्कृति और विरासत अपनाने के लिए प्रशंसा दे रहे हैं। इसपर अब्दु रोजिक ने कमेंट किया कि मिलते हैं भाईजान जब हम छोटा बड़ा फिल्म करेंगे। इसके अलावा अन्य यूजर्स उनके इस लुक और घड़ी की तारीफ करते दिख रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)




यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao Gold Smuggling Case: रान्या राव की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

जानिए इस घड़ी की कीमत?
सलमान खान ने जो घड़ी पहनी है वह अयोध्या राम मंदिर, भगवान राम, भगवान हनुमान और अन्य पवित्र प्रतीकों से जुड़ी हुई हैं। एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज गोल्ड एडिशन नाम की यह शानदार घड़ी लग्जरी ब्रांड जैकब एंड कंपनी की है और इसकी कीमत 61 लाख रुपये है।  'सिकंदर' रिलीज से पहले अभिनेता ने इस वॉच को पहनकर एक खास संदेश देने  का काम किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed