{"_id":"66a3f64de75e143a610fa803","slug":"kill-box-office-collection-day-22-lakshya-raghav-juyal-total-earning-details-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kill Box Office Collection: राघव-लक्ष्य के एक्शन का नहीं चल रहा जादू, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हो रही गिरावट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kill Box Office Collection: राघव-लक्ष्य के एक्शन का नहीं चल रहा जादू, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हो रही गिरावट
Sat, 27 Jul 2024 12:48 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:48 AM IST
सार
5 जुलाई को भारत में रिलीज हुई फिल्म 'किल' का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल नजर आ रहा है। चलिए जानते हैं शुक्रवार को इस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा।
विज्ञापन
फिल्म 'किल'
- फोटो : इंस्टाग्राम@raghavjuyal
विस्तार
लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किल' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म को करण जौहर और गुनीत मोंगा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 'किल' में लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल के अलावा तान्या मानिकताला, अभिषेक चौहान, आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया और अद्रिजा सिन्हा जैसे स्टार्स ने अहम भूमिका निभाई है। सभी ने कमाल की एक्टिंग की है। लेकिन फिर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पा रही है।
किल का हाल बेहाल
लक्ष्य और राघव अभिनित फिल्म 'किल' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म की कमाई का ग्राफ गिरता जा रहा है। निखिल नागेश भट के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म 'किल' भी बेपटरी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ने 22वें दिन 20 लाख रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 21.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
इस फिल्म में राघव जुयाल में खलनायक की भूमिका निभाई है। हालांकि, राघव के अभिनय की लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। यह बहुत कम बजट में बनी फिल्म है। फिल्म का प्रीमियर टोरेंटो फिल्म फेस्टिवल में भी किया गया था। बता दें किंग ऑफ स्लो मोशन मैन राघव जुयाल फिल्म 'किल' में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं।