{"_id":"66909bb1a6764128d609fa08","slug":"kill-actor-lakshya-happy-success-of-his-debut-action-film-expressed-gratitude-for-love-says-will-bring-part-2-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kill Actor Lakshya: 'किल' को लेकर लक्ष्य का बड़ा खुलासा, अभिनेता ने लोगों का किया धन्यवाद, बोले-ऐसा सिनेमा..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kill Actor Lakshya: 'किल' को लेकर लक्ष्य का बड़ा खुलासा, अभिनेता ने लोगों का किया धन्यवाद, बोले-ऐसा सिनेमा..
Fri, 12 Jul 2024 08:32 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 12 Jul 2024 08:32 AM IST
सार
निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित फिल्म 'किल' को रिलीज हुए हफ्ता हो गया है। बड़े पर्दे पर फिल्म 'किल' को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी हत्या की अनोखी साजिश पर आधारित है। यह फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर 'किल' के अभिनेता लक्ष्य ने एएनआई से बात करते हुए लोगों का धन्यावाद दिया साथ ही फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात से भी पर्दा उठाया।
विज्ञापन
फिल्म 'किल' अभिनेता लक्ष्य
- फोटो : ANI
विस्तार
2015 में टेलीविजन सीरीज 'वॉरियर हाई' से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले अभिनेता लक्ष्य की पहली हिंदी फिल्म है 'किल'। 'किल' लगातार सिनेमाघरों में बनी हुई और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म की सफलता को देखते हुए 'किल' के मुख्य अभिनेता लक्ष्य ने फिल्म को लेकर एक बड़ा और दिलचस्प खुलासा किया है, जिसे सुनकर लक्ष्य, राघव जुयाल और आशीष विद्यार्थी के प्रशंसक खुशी से झूठ उठेंगे।
लक्ष्य ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा
ऐसे में एएनआई से बात करते हुए फिल्म के अभिनेता लक्ष्य ने कहा, ''जो लोग यह फिल्म देख रहे हैं, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। फिल्म को काफी प्यार मिल रहा है। ऐसे ही आप इस फिल्म के लिए अपने प्यार को बरकरार रखिए और साथ ही फिल्म को स्पोर्ट करते रहिए।'' फिल्म को लेकर लक्ष्य ने आगे कहा, ''आपने ऐसा सिनेमा कभी नहीं देखा होगा। और मैं वादा करता हूं कि अगर आप लोग इस फिल्म को हिट कराते हैं, तो जरूर हम इस फिल्म का पार्ट-2 लेकर आएंगे।
'किल' का प्रीमियर
किल का प्रीमियर 7 सितंबर 2023 को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया था, जहां यह फिल्म 'पीपुल्स च्वाइस अवार्ड: मिडनाइट मैडनेस' के लिए फर्स्ट रनर-अप रही। इसे जून 2024 में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया था। 'किल' को 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म को लोगों के साथ ही आलोचकों की भी सकारात्मक समीक्षा मिली है।
यह फिल्म लोगों को बेहद पसंद भी आ रही है। यह एक हिंदी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्माण करण जौहर, गुनीत मोंगा, अपूर्व मेहता और अचिन जैन ने मिलकर किया है। फिल्म में लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, आशीष विद्यार्थी, हर्ष, छाया और तान्या मानिकतला ने मुख्य भूमिका निभाई है।

#WATCH | Actor Lakshya, who is basking in the success of his debut action film 'Kill', expressed gratitude for all the love and said, “To all the people watching this film, thank you so much. Today is the sixth day of this film. I think it will be almost a week tomorrow and this… pic.twitter.com/vYbbIwpkMg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 11, 2024