फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kiara Advani Slams Paparazzi Page For Making Claim About Actress Daughter Using Old Interview Relating Kareena

Kiara Advani: बेटी से जुड़ी झूठी खबर फैलाने पर भड़कीं कियारा, पैपराजी पेज को लगाई लताड़; करीना से है कनेक्शन

Tue, 30 Sep 2025 10:44 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 30 Sep 2025 10:44 AM IST
सार

Kiara Advani On Fake News: कियारा आडवाणी अक्सर शांत रहती हैं। लेकिन अब अपनी बेटी से जुड़ी एक झूठी खबर पर अभिनेत्री नाराज हो गईं। उन्होंने पैपराजी पेज को फटकार लगाई है।

विज्ञापन
Kiara Advani Slams Paparazzi Page For Making Claim About Actress Daughter Using Old Interview Relating Kareena
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम-@kiaraaliaadvani

विस्तार

अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री ने 15 जुलाई को बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद से अभिनेत्री किसी पब्लिक अपीयरेंस से फिलहाल दूर हैं और अपनी बेटी को पूरा टाइम दे रही हैं। इस बीच हाल ही में कियारा और उनकी बेटी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पेज ने एक पोस्ट किया। लेकिन कियारा को ये झूठी खबर और अफवाह पसंद नहीं आई। इसलिए उन्होंने तुरंत ही उस इंस्टाग्राम पेज को सच्चाई बताते हुए, इस तरह की झूठी और पुरानी खबरें न फैलाने की सलाह दे डाली।

विज्ञापन

कियारा ने गलत तरह से जानकारी देने पर लगाई लताड़
इंस्टाग्राम पेज बॉली मसाला ने हाल ही में कियारा आडवाणी और करीना कपूर का एक कोलाज अपलोड किया था। इसके कैप्शन में लिखा था, ‘कियारा आडवाणी चाहती हैं कि उनकी बेटी में करीना कपूर जैसे गुण हों। उन्होंने और सिद्धार्थ ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है।’ अब कियारा ने इस पोस्ट पर नाराजगी जताई और इंस्टाग्राम पेज को सही जानकारी देने की सलाह दे डाली। कियारा ने इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘यह हमारी फिल्म ‘गुड न्यूज’ के प्रमोशन के दौरान कहा गया था। कृपया पुराने इंटरव्यूज को गलत संदर्भ में रखना बंद करें।’ कियारा का इस तरह से सीधा जवान देना और सच्चाई बताना लोगों को पसंद आ रहा है। कई फैंस और यूजर्स कियारा के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


2019 में रिलीज हुई थी ‘गुड न्यूज’
फिल्म ‘गुड न्यूज’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर, कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म आईवीएफ तकनीक से जुड़ी गड़बड़ी पर आधारित है। फिल्म में कियारा और करीना दोनों ही प्रेग्नेंट दिखाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kiara Advani Slams Paparazzi Page For Making Claim About Actress Daughter Using Old Interview Relating Kareena
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@kiaraaliaadvani

15 जुलाई को कियारा ने दिया बेटी को जन्म
कियारा आडवाणी ने कई दिनों तक चले अफेयर के बाद साल 2023 में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की थी। इसके बाद इसी साल 15 जुलाई को कपल ने अपनी पहली बेटी का स्वागत किया है। कियारा-सिद्धार्थ ने अभी तक अपनी बेटी का नाम और चेहरा सामने नहीं लाया है।

‘वॉर 2’ में नजर आई थीं कियारा
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आई थीं। यह फिल्म कियारा के बेटी को जन्म देने के बाद रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म की शूटिंग कियारा ने पहले ही पूरी कर ली थी। अब फैंस को कियारा के फिर से काम पर लौटने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed