फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khushi Kapoor was seen holding hand of Vedang Raina at Dubai airport in a viral photo fans said this

Khushi Kapoor-Vedang Raina: दुबई में किसका हाथ पकड़े दिखीं खुशी कपूर, प्रशंसकों ने लिया इस अभिनेता का नाम

Thu, 11 Apr 2024 11:42 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 11:42 AM IST
सार

खुशी कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि इसमें खुशी कपूर ने किसी आदमी का हाथ पकड़ा हुआ था। चर्चा है कि वह वेदांग रैना के साथ थी।
 

विज्ञापन
Khushi Kapoor was seen holding hand of Vedang Raina at Dubai airport in a viral photo fans said this
खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड से अक्सर नए-नए कपल को लेकर अफवाह उड़ती रहती है। इस तरह के मामले को हवा देने के लिए केवल एक तस्वीर ही काफी होती है। अब ऐसी ही एक तस्वीर खुशी कपूर की भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  कहा जा रहा है कि इसमें खुशी कपूर ने किसी आदमी का हाथ पकड़ा हुआ था। चर्चा है कि वह वेदांग रैना के साथ थी।

विज्ञापन


खुशी कपूर और वेदांग रैना की डेटिंग की है चर्चा 
बॉलीवुड के गलियारों में कई दिनों से चर्चा है कि खुशी कपूर और वेदांग रैना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात की अभी पुष्टि तो नहीं हो पाई, लेकिन प्रशंसक मान रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो है। तस्वीर सामने आने के बाद एक बार फिर से अफवाहों का बाजार गर्म हो चला है।
विज्ञापन


प्रशंसक लगा रहे वेदांग के नाम पर मुहर 
मीडिया रिपोर्ट्स में खुशी कपूर की वायरल तस्वीर दुबई एयरपोर्ट की बताई जा रही है। खुशी जिस आदमी के साथ दिख रही है, उसे लेकर प्रशंसकों का कहना है कि वह वेदांग रैना ही है। तस्वीर में खुशी कपूर को एक ग्रे रंग की हुडी और ट्रैक पैंट पहने हुए देखा जा सकता है। उनके साथ चल रहे शख्स ने सफेद रंग की टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इब्राहिम अली खान के साथ फिल्म में नजर आ सकती है खुशी
खुशी कपूर फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी काम किया था। कहा जा रहा है कि खुशी कपूर जल्द ही इब्राहिम अली खान के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन शौना गौतम करेंगे।

Yodha OTT Release Date: सिद्धार्थ की फिल्म 'योद्धा' की ओटीटी रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगी रिलीज!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed