फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khel Khel Mein Stree 2 Vedaa Double iSmart Mr Bachchan to be released on this 15th August on Independence Day

Upcoming Indian Movies: बेहद खास होगा इस बार का स्वतंत्रता दिवस, बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी ये पांच बड़ी फिल्में

Sun, 11 Aug 2024 06:09 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 11 Aug 2024 06:09 PM IST
सार

इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनकी बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प टक्कर होगी।

विज्ञापन
Khel Khel Mein Stree 2 Vedaa Double iSmart Mr Bachchan to be released on this 15th August on Independence Day
15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय सिनेप्रेमियों के लिए ये साल बेहद खास रहा है। इस साल कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्हें काफी पसंद भी किया गया है। एक महीने पहले ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया और फिल्म ने हजार करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इसके अलावा 'इंडियन 2' जैसी कई अन्य बहुप्रतीक्षित फिल्में भी इस साल रिलीज हुई हैं और कई अन्य दस्तक देने वाली हैं। इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई अन्य बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनकी बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प टक्कर होगी। आज इस लेख में हम उन फिल्मों के बारे में चर्चा करेंगे, जो इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही हैं।

विज्ञापन

Khel Khel Mein Stree 2 Vedaa Double iSmart Mr Bachchan to be released on this 15th August on Independence Day
'खेल खेल में' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @@akshaykumar

'खेल खेल में'
खेल खेल में इस साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, अम्मी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल, आदित्य सील आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म ने अपनी सेंसर औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और अब सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, वकाउ फिल्म्स और केकेएम फिल्म ने संयुक्त तौर पर किया है। मुदस्सर अजीज ने फिल्म का निर्देशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Khel Khel Mein Stree 2 Vedaa Double iSmart Mr Bachchan to be released on this 15th August on Independence Day
'स्त्री 2' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

'स्त्री 2'
स्त्री 2 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी  आदि कलाकार नजर आएंगे। फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जो साल 2018 में रिलीज हुई स्त्री का अगला भाग है। स्त्री 2' अमर कौशिक ने फिल्म का निर्देशन किया है। मैडॉक फिल्म्स तथा जियो स्टूडियो के बैनर तले दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स में पांचवीं किस्त है। फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त की रात से ही रिलीज हो जाएगी। 
 

विज्ञापन

Khel Khel Mein Stree 2 Vedaa Double iSmart Mr Bachchan to be released on this 15th August on Independence Day
'वेदा' फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @@thejohnabraham

'वेदा'
जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ 15 अगस्त को इस फिल्म में शानदार एक्शन करते नजर आएंगे। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित ‘वेदा’ एक एक्शन से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म में जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ को ट्रेन करते नजर आएंगे, जिसके बाद वो काफी सारा एक्शन करती दिखेंगी। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, उमेश कुमार बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, जॉन अब्राहम द्वारा किया गया है और मीनाक्षी दास इसकी सह-निर्माता हैं।
Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश ने जैकलीन को उपहार में दी नाव, वायनाड पीड़ितों के लिए की 15 करोड़ देने की घोषणा

Khel Khel Mein Stree 2 Vedaa Double iSmart Mr Bachchan to be released on this 15th August on Independence Day
'डबल आईस्मार्ट' पोस्टर - फोटो : एक्स: @PuriConnects

'डबल आईस्मार्ट'
साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डबल इस्मार्ट' भी इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई इसी फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म 'इस्मार्ट शंकर' का अगला भाग है। फिल्म में राम पोथिनेनी और संजय दत्त के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म का निर्माण पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर ने पुरी कनेक्ट्स के बैनर तले किया है। पुरी जगन्नाथ ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। 


हाथ में किताब, चेहरे पर मुस्कान...पीले सूट में खूब चमकीं श्वेता तिवारी

Khel Khel Mein Stree 2 Vedaa Double iSmart Mr Bachchan to be released on this 15th August on Independence Day
'मिस्टर बच्चन' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628

'मिस्टर बच्चन'
मिस्टर बच्चन इस साल की साउथ की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता रवि तेजा और नवोदित अभिनेत्री भाग्य़श्री बोरसे मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। यह बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म रेड का रीमेक है। फिल्म का निर्माण मशहूर निर्माता टीजी विश्वप्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले किया है। फिल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 
देसी फ्यूजन लुक में खुशाली ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed