फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kesari 2 Plagiarism Row ends Yahya Bootwala solve it with makers youtuber and poet confirms

Kesari 2: सुलझ गया ‘केसरी 2’ से जुड़ा ये विवाद, कवि ने लगाए थे गंभीर आरोप

Mon, 28 Apr 2025 08:07 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 28 Apr 2025 08:07 AM IST
सार

Kesari 2 Plagiarism Row: ‘केसरी 2’ के लेखक पर लगे चोरी के आरोप मामले में नई अपडेट सामने आई है। यूट्यूबर और कवि याह्या बूटवाला ने कविता चोरी मामले को लेकर निर्माताओं से उनकी क्या बात हुई? इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पढ़ते हैं इस मामले में क्या हुआ?

विज्ञापन
Kesari 2 Plagiarism Row ends Yahya Bootwala solve it with makers youtuber and poet confirms
केसरी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हाल ही में मशहूर यूट्यूबर और कवि याह्या बूटवाला ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निर्माताओं ने उनकी जलियांवाला बाग पर लिखी कविता की पंक्तियों को बिना अनुमति कॉपी किया है। अब यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इस मामले पर अपडेट साझा की है। उन्होंने बताया कि इसे निर्माताओं के साथ मिलकर सुलझा लिया गया है।

विज्ञापन


निर्माताओं से मिलकर सुलझाया मामला
याह्या बूटवाला ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘तो दोस्तो, निर्माता और मैंने दोनों पक्षों के सर्वोत्तम हित में इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने में कामयाब रहे हैं। इन दो दिनों में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, आप लोग बहुत दयालु रहे हैं।’ यूट्यूबर के इस घोषणा के बाद ‘केसरी 2’ से जुड़े विवाद पर फुल स्टॉप लग गया है। 

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Yahya Bootwala (@yahyabootwala)

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Kesari 2: अमृतसर में ‘केसरी 2’ देखकर भावुक हुए शहीदों के परिवार, बयां हुई जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी


यूट्यूबर क्या आरोप लगाया था?
याह्या ने दो दिनों पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी कविता और फिल्म का एक संवाद शेयर किया था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी कविता को कॉपी पेस्ट किया गया है। याह्या ने सबूत के तौर पर अपनी कविता और फिल्म में अनन्या पांडे के बोले गए डायलॉग का वीडियो शेयर किया  था। याह्या बूटवाला ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि चार दिन पहले उनके एक फैन ने उन्हें फिल्म का एक क्लिप भेजा था, जिसमें डायलॉग उनकी कविता 'जालियांवाला बाग' से हूबहू मिलते थे। यह कविता याह्या ने पांच साल पहले अपने यूट्यूब चैनल 'अनइरेज पोएट्री' पर प्रकाशित की थी। उन्होंने लिखा था,’यह साफ-साफ कॉपी-पेस्ट है। मेकर्स ने इसे छिपाने की कोशिश भी नहीं की। यहां तक कि 'फुसफुसाना' जैसे शब्द भी वैसे ही उठाए गए हैं।’ साथ ही उन्होंने इसके लेखक पर भी निशाना साधा था।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Kesari 2: अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की तारीफ में बोले शशि थरूर, कहा- ‘बड़ी चतुराई से संंदेश दिया गया है’


‘केसरी 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘केसरी 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दस दिन हो गए हैं। रविवार को फिल्म ने कलेक्शन में बढ़त हासिल की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 8.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई की बात की जाए तो 65.45 करोड़ रुपये हो चुकी है।


‘केसरी 2’ के बारे में
‘केसरी 2’ 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद की घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने वकील सी शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जिन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी। फिल्म को समीक्षकों से काफी सराहना मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed