Rapper Vedan: यौन शोषण मामले में फंसे रैपर वेदान को मिली राहत, केरल HC ने दी अंतरिम जमानत
Rapper Vedan Assault Case: साउथ के मशहूर रैपर हिरंदास मुरली उर्फ वेदान यौन शोषण के गंभीर आरोपों में फंसे हुए हैं। हालांकि, अब केरल हाई कोर्ट ने रैपर को कुछ राहत देते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है।
विस्तार
केरल के चर्चित रैपर हिरंदास मुरली उर्फ ‘वेदान’ पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। उन पर एक महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है। इसी मामले में रैपर फंसे हुए हैं। हालांकि, मंगलवार का दिन रैपर वेदान के लिए बड़ी राहत लेकर आया और केरल हाई कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत मिल गई। आइए जानते हैं कि उच्च न्यायालय ने क्या कहा।
केरल हाई कोर्ट ने क्या कहा?
मंगलवार के दिन रैपर वेदान को थोड़ी राहत मिली। केरल उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बेचू थॉमस ने वेदान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की। साथ ही शिकायतकर्ता पक्ष के वकीलों को निर्देश दिया कि जब तक उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर पुनर्विचार नहीं हो जाता, तब तक उन्हें गिरफ्तार न किया जाए।
यह खबर भी पढ़ें: Rapper Vedan: यौन शोषण के केस में फंसे वेदान की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस रख रही रैपर की लोकेशन पर नजर
पीड़िता पक्ष के वकीलों ने कहा- वेदान बार-बार अपराधी रहे हैं
मंगलवार को हुई सुनवाई में पीड़िता के वकील ने दावा किया कि दो और महिलाओं ने केरल के मुख्यमंत्री को वेदान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वेदान बार-बार अपराधी रहे हैं। हालांकि, अदालत ने वकील से यह भी पूछा कि वेदान के बार-बार अपराधी होने के दावे को वो कैसे प्रमाणित कर सकती हैं।
सहमति से बनाए संबंध
इस सुनवाई के दौरान रैपर वेदान के वकील ने कहा कि आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच संबंध सहमति से बने थे। इस याचिका पर अगली सुनवाई बुधवार को जारी रहेगी।
क्या है पूरा मामला?
आपको बताते चलें कि पिछले महीने थ्रिक्काकारा पुलिस ने एक डॉक्टर की शिकायत के बाद वेदान के खिलाफ यौन शोषणा का मामला दर्ज किया था। डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि रैपर ने उनसे शादी का वादा करके 2021 और 2023 के बीच कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया।