फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   KBC Amitabh Bachchan Compete With Neighbors Bursting Firecrackers During Diwali Ramayana Ranbir Kapoor Sai Pal

केबीसी: दिवाली पर पड़ोसियों संग पटाखों की होड़ लगाते थे अमिताभ बच्चन, 'रामायण' की कास्ट को सुनाया मजेदार किस्सा

Sat, 24 Oct 2026 11:24 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 24 Oct 2026 11:24 AM IST
सार

  • केबीसी 18 में फिल्म 'रामायण' की कास्ट आने वाली है।
  • शो में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे नजर आएंगे।
  • तीनों ने मिलकर होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ खूब सारी बातें शेयर कीं।

विज्ञापन
KBC Amitabh Bachchan Compete With Neighbors Bursting Firecrackers During Diwali Ramayana Ranbir Kapoor Sai Pal
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने फेमस क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' को लेकर सुर्खियों में हैं। शो में बिग बी अक्सर कंटेस्टेंट्स और गेस्ट के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते नजर आते हैं। कभी वह फिल्मों की शूटिंग के पुराने अनुभव सुनाते हैं, तो कभी अपने परिवार और बचपन की यादों को ताजा करते हैं।
विज्ञापन


अब हाल ही में फिल्म 'रामायण' की कास्ट रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अपनी फिल्म को प्रमोट करने केबीसी में पहुंचे। वहां 'एनिमल' एक्टर ने बिग बी से उनकी दिवाली से जुड़ी कोई याद शेयर करने के लिए कहा। फिर अमिताभ बच्चन ने जो बताया उसे सुनकर शो में मौजूद हर शख्स हंसने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos

KBC Amitabh Bachchan Compete With Neighbors Bursting Firecrackers During Diwali Ramayana Ranbir Kapoor Sai Pal
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने पूछी यह बात
'कौन बनेगा करोड़पति 18' का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखने को मिला कि रणबीर कपूर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि अमित अंकल आपकी कोई दिवाली की याद है।

बिग बी ने खोला पुराना राज
इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा, 'दिवाली की सिर्फ यही याद रहती थी कि अगर बगल वाले के यहां बम फटा है, तो हमारा बम उससे ज्यादा तेज होना चाहिए।' यह सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
विज्ञापन

KBC Amitabh Bachchan Compete With Neighbors Bursting Firecrackers During Diwali Ramayana Ranbir Kapoor Sai Pal
फिल्म 'रामायण' के किरदार में रावण - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'
  • फिल्म 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज होने वाली है।
  • इसका पहला पार्ट 5 नवंबर, 2026 में रिलीज होने वाला है।
  • जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा।
  • फिल्म 'रामायण' को करीब 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है।
  • फिल्म में 'राम' रणबीर कपूर बने हैं, जबकि सीता का किरदार साई पल्लवी ने निभाया है।
  • 'रावण' के रोल में यश, 'हनुमान' सनी देओल और 'लक्ष्मण' रवि दुबे बने हैं।

अमिताभ बच्चन ने दिया हेल्थ अपडेट
बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी हेल्थ का अपडेट दिया। एक्टर ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'अभी और आराम की जरूरत है। तालमेल बिठा रहा हूं। मानव शरीर और इसकी अनोखी खूबी के बारे में सोच-विचार कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed