फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kaun Banega Crorepati 16 Chander Prakash becomes first crorepati of Amitabh Bachchan show wins 1 crore rupees

KBC 16: 'केबीसी 16' के पहले करोड़पति बने चंद्र प्रकाश, क्या आप दे पाएंगे अमिताभ बच्चन के इस कठिन सवाल का जवाब?

Thu, 26 Sep 2024 01:42 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 26 Sep 2024 01:42 AM IST
सार

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 16 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। 22 साल के चंद्र प्रकाश ने क्विज शो में एक करोड़ रुपये जीते।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16 Chander Prakash becomes first crorepati of Amitabh Bachchan show wins 1 crore rupees
चंद्र प्रकाश-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम: @sonyliv

विस्तार

कौन बनेगा करोड़पति 16 को आखिरकार अपना पहला करोड़पति मिल गया है। जम्मू-कश्मीर के 22 वर्षीय चंद्र प्रकाश ने अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले क्विज शो में एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीत ली है। सोनी लिव ने केबीसी 16 का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बी और दर्शक चंद्र की बड़ी जीत का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

एक करोड़ के लिए पूछा गया था यह प्रश्न
कौन बनेगा करोड़पति के निर्माताओं ने प्रोमो साझा कर प्रशंसकों को दिखाया कि बिग बी ने उनकी जीत का जश्न कैसे मनाया गया। अमिताभ बच्चन ने युवा प्रतियोगी से भूगोल का एक मुश्किल सवाल पूछा, जिसमें लिखा था, 'किस देश का सबसे बड़ा शहर उसकी राजधानी नहीं, बल्कि एक बंदरगाह है, जिसका अरबी नाम शांति का निवास है। जिसमें विकल्प थे- ए) सोमालिया, बी) ओमान, सी) तंजानिया, डी) ब्रुनेई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मविश्वास से जीते एक करोड़ रुपये
प्रोमो में चंद्र प्रकाश एक करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देने के लिए हिम्मत और आत्मविश्वास दिखाया। केबीसी 16 के इतिहास में वे पहले करोड़पति बने। इस दौरान अमिताभ बच्चन खुशी से झूम उठे और अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। उन्होंने चंद्र को गले लगाया और जीत की बधाई दी। केबीसी 16 के निर्माताओं द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए प्रोमो में लिखा है, 'इंडिया चैलेंजर वीक के प्ले अलॉन्ग कंटेस्टेंट चंद्र प्रकाश ने इस सीजन में 1 करोड़ जीते।'

विज्ञापन

बिग बी ने जताई खुशी
22 वर्षीय चंद्र प्रकाश की सात सर्जरी हो चुकी हैं, क्योंकि उन्हें जन्म से ही यह बीमारी है। बिग बी ने एपिसोड में युवा लड़के से कहा, 'तुम्हारा समर्पण तुम्हें यहां तक लेकर आया है और जैसा कि वे कहते हैं, दृढ़ता कभी-कभी सबसे अच्छा गुण होता है। तुमने उस पर कायम रहकर काम किया और इसलिए तुम इस महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हो।' चंद्र प्रकाश की बड़ी जीत को दर्शाने वाला यह एपिसोड 25 सितंबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed