फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Katy Perry Mom Was Fooled By An AI Picture Of Her At The Met Gala 2024 deepfake look

Katy Perry: डीपफेक का शिकार हुईं कैटी पेरी, हॉलीवुड सिंगर की मां ने उनके मेटा गाला लुक पर किया कमेंट

Tue, 07 May 2024 05:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 07 May 2024 05:50 PM IST
सार

हॉलीवुड सिंगर कैटी पैरी एआई का शिकार हो गई हैं। उनके इस डीपफेक फोटोज को मेट गाला 2024 का लुक दिया गया है। कैटी की इस डीपफेक फोटो को देखकर उनकी मां भी इसके झासे में आ गईं।

विज्ञापन
Katy Perry Mom Was Fooled By An AI Picture Of Her At The Met Gala 2024 deepfake look
कैटी पेरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मेट गाला 2024 इवेंट आज सुबह से ही शुरू हो चुका है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने इस इवेंट में फैशन का तड़का लगाया। कई अभिनेत्रियां इस इवेंट में अपनी फिल्मों की शूटिंग की वजह से शामिल नहीं हो पाई हैं, जिनमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा के अलावा कैटी पैरी का नाम भी शामिल है। लेकिन एआई की मदद से किसी ने कैटी पैरी का डीपफेक फोटो बनाया है और इस फोटो को गाला के इवेंट की झलक दी है।
विज्ञापन


डीपफेक का शिकार हो चुके स्टार्स
अभीतक साउथ से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक के कई सितारे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई के डीपफेक का शिकार हो चुके हैं। जिसमें चेहरा किसी और का होता है और बॉडी किसी और की। इन तस्वीरों को देखकर असली और नकली में फर्क करना भी मुश्किल हो जाता है। आमिर खान, आलिया भट्ट से लेकर अब कैटी पेरी की फोटोज को एआई के डीपफेक टूल की मदद से एडिट करके खूब शेयर किया जा रहा है। जबकि कैटी पैरी इस साल फैशन इवेंट में शामिल ही नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by KATY PERRY (@katyperry)

विज्ञापन
विज्ञापन


कैटी पेरी का डीपफेक फोटो
कैटी पेरी की एआई फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जबकि कैटी इस साल मेट गाला 2024 में शामिल नहीं हुई हैं, लेकिन रेड कार्पेट से उनकी फोटो जमकर वायरल हो रही है, जोकि देखने में एकदम असली दिख रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए अपने फैंस को सावधान भी किया है।



कैटी की मां हुईं डीपफेक फोटो का शिकार
कैटी पेरी की मां उनके इस एआई लुक का शिकार हो गईं और कैटी को सोशल मीडिया पर मैसेज भी कर दिया। कैटी की मां ने लिखा, ''मुझे नहीं पता था कि तुम गाला में जाओगी। क्या शानदार गाउन पहना हुआ है। तुम बिल्कुल गुलाब जैसी दिख रही हो।'' कैटी की मां के इस कमेंट के बाद कैटी ने अपनी मां को रिप्लाई किया और लिखा, ''मॉम आप भी एआई के झासे में आ गई हो, संभलकर। मैं मेट गाला इवेंट पर नहीं जा पाई, काम करना है मुझे।''

मेट गाला की थीम 'द गार्डन ऑफ टाइम' रखी गई। इस इवेंट में सभी हस्तियों ने फैशन का जलवा बखूबी बिखेरा। जैंडाया से लेकर जेनिफर लोपेज, आलिया भट्ट के अलावा भी हॉलीवुड की तमाम नामचीन हस्तियों ने मेट गाला में अपने फैशन का जलवा दिखाया।
2000 करोड़ कमाने का दम रखती हैं संजय दत्त की ये आगामी छह फिल्में
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed