फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Katrina Kaif Sister Isabelle Kaif Debut Movie Suswagatam Khushaamadeed Teaser Out

Isabelle Kaif: कटरीना कैफ की बहन इसाबेल की डेब्यू फिल्म का टीजर जारी, इस एक्टर के साथ आएंगी नजर

Mon, 21 Apr 2025 01:52 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 21 Apr 2025 01:52 PM IST
सार

suswagatam khushamadeed Teaser: कटरीना कैफ की बहन इसाबेल अब फाइनली बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म का टीजर जारी हो गया है। जानिए क्या है फिल्म की कहानी।

विज्ञापन
Katrina Kaif Sister Isabelle Kaif Debut Movie Suswagatam Khushaamadeed Teaser Out
इसाबेल कैफ - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

बॉलीवुड में फिल्मी घराने से एक और एक्ट्रेस पदार्पण करने जा रही है। अभिनेत्री कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ की फाइनली बॉलीवुड में एंट्री हो गई है। इसाबेल और अभिनेता पुलकित सम्राट की फिल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ का टीजर आज जारी हो गया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। जो मई में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

प्रेम कहानी में है ये बड़ा पेंच
टीजर से पता चलता है कि पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की इस फिल्म की कहानी दो अलग-अलग धर्मों और अलग-अलग देशों से आने वाले किरदारों की कहानी है। जिसमें पुलकित सम्राट के किरदार का नाम अमन है जो भारत का है और इसाबेल के किरदार का नाम नूर है, जो संभवत: पाकिस्तान से आती है। टीजर से साफ है कि फिल्म की कहानी इसी मुद्दे पर आगे बढ़ेगी कि दो अलग-अलग धर्मों से आने के बावजूद इनकी प्रेम कहानी कैसे मुकम्मल होगी। जारी हुए टीजर में कोई डायलॉग नहीं है। सिर्फ बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ दोनों कलाकारों का रोमांस नजर आ रहा है। फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Mardaani 3: फिर 'मर्दानी' बनकर लौटेंगी रानी मुखर्जी, अगले साल फरवरी में रिलीज होगी 'मर्दानी 3'

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलकित सम्राट ने साझा किया टीजर
फिल्म के टीजर को पुलकित सम्राट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है। इस टीजर को साझा करते हुए पुलकित ने कैप्शन में लिखा है, “दो आत्माएं, दो देश, एक प्रेम कहानी। सुस्वागतम खुशामदीद का टीजर हुआ जारी।” इस फिल्म का निर्देशन धीरज कुमार ने किया है।


View this post on Instagram

A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)




यह खबर भी पढ़ें: R Madhavan: 'आपको जो प्यार-शोहरत मिल रही है, आप उसके हकदार हैं', 'केसरी 2' के निर्देशक की तारीफ में बोले माधवन

कटरीना कैफ की बहन इसाबेल करेंगी डेब्यू
‘सुस्वागतम खुशामदीद’ से कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। हालांकि, उनके डेब्यू की चर्चाएं काफी लंबे वक्त से चल रही थीं। अब फाइनली उनकी पहली फिल्म रिलीज हो रही है। बता दें कि ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ का इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी एक टीजर जारी हुआ था। लेकिन उसके बाद ऐसा लगा था कि जैसे फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। हालांकि, अब फिल्म का फिर से नया टीजर जारी हुआ है। जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed