Matka: वरुण तेज की आगामी फिल्म को लेकर आई बड़ी जानकारी, यहां हो रही है 'मटका' के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग
तेलुगु फिल्म के जाने-माने अभिनेता वरुण तेज की आगामी फिल्म 'मटका' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अभिनेता के फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म को लेकर एक बडा अपडेट आया है।
विस्तार
वरुण तेज साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। वह मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मुकुंद' से बतौर मुख्य अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'फिदा', 'थोली प्रेमा' जैसी कुछ सफल फिल्मों में काम किया। अब एक बार फिर वह पर्दे पर अपने फैंस को सौगात देने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म 'मटका' की शूटिंग को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
तीसरे शेड्यूल की हैदराबाद में चल रही है शूटिंग
बीते दिनों ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। इसकी जानकारी खुद वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी हैं। वह करुणा कुमार निर्देशित फिल्म 'मटका' में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर आए नवीनतम रिपोर्ट में इसके शूटिंग से संबंधित जानकारी दी गई है। टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म का तीसरा शेड्यूल, फिलहाल आरएफसी, हैदराबाद में चल रहा है। फिल्म के इस शेड्यूल के लिए टीम ने विजाग के 80 के दशक में नजर आने वाले स्थानों को फिर से बनाया है। इसकी एक विशेष झलका टीम की तरफ से जारी की गई है।
The third schedule of #Matka is progressing in full swing in Hyderabad💥
विज्ञापन विज्ञापन
Vintage locations of Vizag have been recreated on the magnificent sets at RFC to shoot key moments of the film❤️🔥
Mega Prince @IAmVarunTej @KKfilmmaker @Meenakshiioffl #NoraFatehi @gvprakash @SRTMovies pic.twitter.com/G6WWnysplj— Vyra Entertainments (@VyraEnts) June 26, 2024
South Stars Wives: इन दक्षिण भारतीय सितारों की पत्नी हैं बहुत अमीर, संभालती हैं करोड़ों का व्यवसाय!
नोरा फतेही भी हैं फिल्म का हिस्सा
बता दें कि नवीन चंद्रा भी फिल्म का हिस्सा है। उनके अलावा मीनाक्षी चौधरी और नोरा फतेही भी इस फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। वहीं, जी वी प्रकाश कुमार संगीत निर्देशक हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, ऐसे में लगातार फिल्म को लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं।
अपनी फिटनेस से कोई समझौता नहीं करती हैं शरवरी वाघ
पिछली दो फिल्मों को दर्शकों से नहीं मिला है प्यार
बताते चलें कि वरुण तेज की पिछली दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया था। उनकी पिछली फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' थी, जो टिकट खिड़की पर फ्लॉप साबित हुई। इससे पहले उनकी फिल्म 'गांडीवधारी अर्जुन' आई थी। इस फिल्म को भी दर्शकों ने खासा पसंद नहीं किया था और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरा हाल हुआ था। ऐसे में वरूण तेज को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
Sharmila Tagore: शर्मिला टैगोर ने रणबीर की एनिमल पर दी प्रतिक्रिया, कहा- इसमें महिलाओं के प्रति घृणा थी मगर...