फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik aryans dog tears the poster of chandu champion he cannot unveil poster today

Chandu Champion: ‘चंदू चैंपियन’ के पोस्टर पर टूट पड़ी ‘कटोरी’, कार्तिक आर्यन का हुआ बुरा हाल

Tue, 14 May 2024 09:40 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 14 May 2024 09:40 PM IST
सार

अभिनेता कार्तिक आर्यन आज अपनी आगामी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का आधिकारिक पोस्टर दिखाने वाले थे, लेकिन कुछ ऐसा हो गया कि वह आज पोस्टर नहीं दिखा सके। पोस्टर साझा ना कर पाने की वजह उन्होंने वीडियो के जरिए साझा की है।

 

 

विज्ञापन
Kartik aryans dog tears the poster of chandu champion he cannot unveil poster today
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता की झोली में ‘भूल भुलैया 3’, और ‘आशिकी’ 3 जैसी फिल्में भी हैं। आज अभिनेता ‘चंदू चैंपियन’ के पोस्टर की पहली झलक दिखाने वाले थे, लेकिन उनके पालतू कुत्ते ‘कटोरी’ ने कुछ ऐसा कर दिया कि उन्हें अपनी योजना को टालना पड़ गया। ‘कटोरी’ की हरकत को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के माध्यम से प्रशंसकों के साथ साझा किया है। 

विज्ञापन

 

‘कटोरी’ ने कर दिया ये कांड

अभिनेता कार्तिक आर्यन की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ झलकियां साझा की थी। वहीं, कार्तिक आर्यन आज फिल्म का आधिकारिक पोस्टर साझा करने वाले थे, लेकिन उनके पालतू कुत्ते ‘कटोरी’ ने कुछ ऐसा कर दिया कि कार्तिक के किए कराए पर पानी फिर गया। दरअसल, ‘कटोरी’ ने फिल्म के पोस्टर को ही फाड़ दिया। 

विज्ञापन

Sunil Pal: कपिल के शो पर फिर बरसे सुनील पॉल, डफली को बताया फूहड़ और अश्लील

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्तिक ने साझा किया वीडियो

अभिनेता ने 14 मई को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपने कुत्ते ‘कटोरी’ की हरकतों को वीडियो में दिखाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक ने पोस्टर लेने के लिए जैसे ही दरवाजा खोला ‘कटोरी’ पोस्टर लेकर भाग गई। कार्तिक उसका पीछा करते हैं, अंत में जब वह लिविंग रूम में कटोरी को पोस्टर के साथ पाते हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। कटोरी ने पोस्टर को फाड़ दिया होता है। इस पर कार्तिक कहते हैं, ‘ये तो सबको दिखाना था यही खा गई।’ 



कल आएगा नया पोस्टर

वीडियो साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘आज से प्रमोशन का शुभारंभ होना था, लेकिन ‘कटोरी’ ने पोस्टर ही फाड़ दिया। अब कल ही आएगा पोस्टर।’ इस वीडियो पर नेटिजन्स ने अभिनेता के खूब मजे लिए। एक यूजर ने टिप्पणी कर लिखा, ‘और मत दो उसे टाइम यही करेगी। तुम पर गर्व है कटोरी।’ बता दें कि कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
लंगूरों का जलवा बरकरार, जानें KOTPOTA की कुल कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed