फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karisma Kapoor Shares her stunning Look in golden dress Netizens comparing her with dhurandhar star sara arjun

Karisma Kapoor: अचानक 'धुरंधर' की यलीना से क्यों होने लगी करिश्मा कपूर की तुलना? नेटिजंस ने लिखा- 'जब आप...'

Sun, 05 Apr 2026 02:29 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 05 Apr 2026 02:29 PM IST
सार

Karisma Kapoor Look: अभिनेत्री करिश्मा कपूर हाल ही में इंडियन आइडल के गोल्डन जुबली एपिसोड में बतौर गेस्ट पहुंचीं। वे गोल्डन ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने अपना लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद लोग उनकी तुलना 'धुरंधर' की एक्ट्रेस सारा अर्जुन से कर रहे हैं।

विज्ञापन
Karisma Kapoor Shares her stunning Look in golden dress Netizens comparing her with dhurandhar star sara arjun
करिश्मा कपूर-सारा अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करिश्मा कपूर 90 के दशक के चोटी के सितारों में शामिल रही हैं। कपूर खानदान की लाडली लोलो ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। लुक और स्टाइल के मामले में आज भी उनका जवाब नहीं। हाल ही में वे रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' के गोल्डन जुबली एपिसोड (50वां एपिसोड) में पहुंचीं। गोल्डन ड्रेस में वे खूबसूरत लगीं। उनके इस लुक की तुलना यूजर्स सारा अर्जुन के लुक से कर रहे हैं। जानिए क्यों?

विज्ञापन

क्यों हो रही करिश्मा और सारा अर्जुन की तुलना?
करिश्मा कपूर ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ दिलकश फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है, 'गोल्डन जुबली स्पेशल एपिसोड के गोल्डन मूमेंट्स'। नेटिजंस करिश्मा के लुक की दिल खोलकर तारीफ तो कर रहे हैं, मगर साथ ही लिख रहे हैं कि उन्होंने सारा अर्जुन जैसी ड्रेस पहनी है। कुछ यूजर्स एक्ट्रेस की तुलना भी 'धुरंधर' की यलीना से कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करिश्मा ने पहनी सारा अर्जुन जैसी ड्रेस?
करिश्मा की तुलना सारा अर्जुन से किए जाने के पीछे दरअसल, वजह यह है कि बीते दिनों 'धुरंधर द रिवेंज' की सक्सेस पार्टी में सारा अर्जुन जो ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, वह कुछ-कुछ वैसी थी, जैसी करिश्मा कपूर 'इंडिया आइडल' शो में पहनकर पहुंचीं। अगर, डिजाइन के थोड़े-बहुत अंतर को छोड़कर दोनों एक्ट्रेस की ड्रेस लगभग एक जैसी है। रंग भी एक जैसा है। यलीना की ड्रेस कॉलर वाली है। वहीं, करिश्मा कपूर की ड्रेस 'वी' शेप नेक वाली है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)


विज्ञापन

नेटिजन ने लिखा- 'आप सारा वाले किरदार के लिए परफेक्ट होतीं'
करिश्मा की फोटोज पर नेटिजंस लिख रहे हैं, 'आपकी ड्रेस सारा अर्जुन जैसी लग रही है'। एक यूजर ने लिखा, 'आप 20-25 साल की होतीं तो सारा अर्जुन के रोल के लिए परफेक्ट होतीं'। एक यूजर ने लिखा, 'आपने बिल्कुल सारा जैसी ड्रेस पहनी है, लेकिन उनसे भी बेहतर लग रही हो'। कुछ नेटिजंस उन्हें 90 के दशक की क्वीन बता रहे हैं। 





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed