फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   karisma kapoor marriage breakup mandira kapoor shocking revelation priya sachdev

Karisma Kapoor: 'प्रिया ने तबाह किया था करिश्मा कपूर का घर', संजय कपूर की बहन का चौंकाने वाला दावा

Sat, 04 Oct 2025 09:47 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 04 Oct 2025 09:47 AM IST
सार

Karisma Kapoor Sunjay Marriage: संजय कपूर के आकस्मिक निधन के बाद प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बाद उनकी बहन ने करिश्मा कपूर के साथ भाई की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
karisma kapoor marriage breakup mandira kapoor shocking revelation priya sachdev
करिश्मा कपूर-संजय कपूर - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और बिजनेसमैन संजय कपूर की शादी लंबे समय पहले टूट गई थी, लेकिन अब इस पर नए खुलासे ने सबको चौंका दिया है। हाल ही में दिवंगत संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने दावा किया है कि करिश्मा और संजय का रिश्ता टूटने के पीछे किसी और का नहीं बल्कि संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का हाथ था। इस साल जून में संजय कपूर का अचानक निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार में अब संपत्ति और निजी रिश्तों को लेकर तनाव बढ़ गया है। ऐसे में मंदिरा ने सामने आकर न सिर्फ करिश्मा का पक्ष रखा, बल्कि अपने भाई के रिश्तों पर भी कई बातें कहीं।
विज्ञापन


'खुशहाल शादी को तोड़ना गलत है'
मंदिरा कपूर ने विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बहुत पहले ही पता चल गया था कि संजय और प्रिया के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि करिश्मा और उनके भाई संजय उस वक्त एक अच्छे दौर में थे। दोनों के दो बच्चे हो चुके थे और संजय अपने बच्चों को लेकर बेहद भावुक रहते थे। लेकिन प्रिया के आने से सब बदल गया। मंदिरा ने साफ कहा- 'किसी परिवार में आकर दरार डालना गलत है। एक महिला जिसने अभी-अभी बच्चा जन्म दिया हो, उसकी जिंदगी बिगाड़ना और उसकी शादी तोड़ना किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता। करिश्मा इसकी हकदार नहीं थी।'
विज्ञापन


संजय-प्रिया के रिश्ते को नहीं थी मंजूरी
मंदिरा ने आगे बताया कि उनके पिता ने भी संजय और प्रिया के रिश्ते को कभी मंजूरी नहीं दी थी। वह साफ कहते थे कि यह रिश्ता गलत है और इससे आगे नहीं बढ़ना चाहिए। मंदिरा और उनकी बहन ने तो 2017 में हुई संजय-प्रिया की शादी में भी हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने बताया- 'हम बिल्कुल साफ थे कि इस रिश्ते का समर्थन नहीं करेंगे। पिताजी ने साफ कहा था कि इस शादी से परिवार में और मुश्किलें आएंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kangana Ranaut: रॉयल लुक में शो स्टॉपर बनीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘हमें आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ना चाहिए’

करिश्मा से टूटी दोस्ती पर अफसोस
दिलचस्प बात यह है कि मंदिरा ने यह भी स्वीकार किया कि करिश्मा कपूर कभी उनकी सबसे करीबी दोस्त हुआ करती थीं। लेकिन जब उनका रिश्ता संजय से टूटा तो वह करिश्मा के साथ खड़ी नहीं हो सकीं। मंदिरा ने कहा कि उन्हें आज तक इस बात का अफसोस है।


संजय कपूर की दुखद मौत
12 जून 2025 को इंग्लैंड के विंडसर में खेले जा रहे एक पोलो मैच के दौरान संजय कपूर का निधन हो गया था। मैच खेलते समय गलती से उन्होंने एक मधुमक्खी निगल ली, जिसके डंक से गंभीर एलर्जी हुई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उस समय उनकी उम्र केवल 53 साल थी।

परिवार में अब कौन है
संजय कपूर की मौत के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनके बेटे अजारियस कपूर (जन्म 2018) परिवार में हैं। वहीं करिश्मा कपूर से उनकी शादी (2003-2016) से दो बच्चे समायरा कपूर और कियान कपूर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed