फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karishma Sharma Got Badly Injured Actress Shared Health Update On Social Media

Karishma Sharma: ट्रेन से कूद गईं करिश्मा शर्मा, बुरी तरह हुईं घायल; पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने साझा की जानकारी

Thu, 11 Sep 2025 11:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 11 Sep 2025 11:17 PM IST
सार

Karishma Sharma Injured: कई सीरीज, फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा मुंबई की लोकल ट्रेने से कूदने के कारण बुरी तरह घायल हुईं। एक्ट्रेस ने अपने साथ हुईं दुर्घटना का जिक्र इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया है। 

विज्ञापन
Karishma Sharma Got Badly Injured Actress Shared Health Update On Social Media
करिश्मा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@karishmasharma22

विस्तार

एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ने अपने घायल होने की जानकारी फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह मुंबई की लोकल ट्रेन से चर्चगेट जा रही थीं। अचानक घबराहट के कारण वह चलती ट्रेन से कूद गईं। इस वजह से गंभीर रूप से वह घायल हुईं। हॉस्पिटल में एक्ट्रेस का ट्रीटमेंट चल रहा है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला? और एक्ट्रेस क्यों लोकल ट्रेन से कूद गईं।  

विज्ञापन


करिश्मा ने पोस्ट के जरिए दी हादसे की जानकारी
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में करिश्मा शर्मा लिखती हैं, ‘कल चर्चगेट में एक शूटिंग के लिए जाते समय मैंने साड़ी पहनकर ट्रेन पकड़ने का फैसला किया। जैसे ही मैं ट्रेन में चढ़ी, ट्रेन की स्पीड बढ़ने लगी और मैंने देखा कि मेरा दोस्त ट्रेन में नहीं चढ़ सका है। डर की वजह से मैं ट्रेन से कूद गई। बदकिस्मती से मैं पीठ के बल गिर गई, जिससे मेरा सिर जमीन पर टकरा गया। मुझे पीठ में चोट लग गई है, मेरा सिर सूज गया है और मेरी बॉडी पर चोट के निशान हैं।' 
विज्ञापन


करिश्मा ने फैंस से दुआ करने को कहा
करिश्मा ने आगे पोस्ट में लिखा, 'डॉक्टर ने एमआरआई कराने की सलाह दी है, जिससे पता चल सके कि सिर की चोट गंभीर तो नहीं है। मैं एक दिन तक डाक्टर्स की देख-रेख में रहूंगी। मुझे कल से बहुत दर्द हो रहा है, लेकिन मैं मजबूत बनी हुई हूं। प्लीज मेरे जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कीजिए। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’   

ये खबर भी पढ़ें: OTT Releases This Weekend: रजनीकांत की 'कुली' से लेकर 'सैयारा' तक, ओटीटी पर धमाका करने आईं कई फिल्में-सीरीज

इन चर्चित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं करिश्मा शर्मा 
करिश्मा शर्मा ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’, ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘उजड़ा चमन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह वेब सीरीज में भी एक्टिंग कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed