फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kareena kapoor shared her views on film animal saying filmmakers herd mentality

एनिमल: रणबीर की फिल्म पर क्या बोलीं करीना? बॉलीवुड निर्देशकों की सोच को बताया ‘भेड़ चाल’ जैसा! क्या है मामला?

Thu, 10 Sep 2026 01:01 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Sep 2026 01:01 PM IST
सार

Kareena Kapoor On Herd Mentality: करीना कपूर ने एक इवेंट में बात करते हुए पुराने और आज के दौर में फिल्ममेकर्स की सोच के बीच फर्क बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने कजिन रणबीर कपूर की  हिट फिल्म ‘एनिमल’ पर भी बात की। जानिए क्या बोलीं करीना?

विज्ञापन
kareena kapoor shared her views on film animal saying filmmakers herd mentality
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड में बीते कुछ दिनों में कई ऐसी फिल्म रिलीज हुई हैं, जिनमें लीड एक्टर का अंदाज बेहद आक्रामक दिखाया गया है। अब एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री करीना कपूर ने इस मामले पर खुलकर बात की। साथ ही बॉलीवुड फिल्ममेकर्स से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया। जानिए क्या बोलीं करीना? 

विज्ञापन

फिल्मों पर क्या बोलीं करीना कपूर? 
हाल ही में युवा नाम के एक यूट्यूब चैनल पर एक्ट्रेस ने नए दौर की आक्रामक फिल्मों पर बात करते हुए कहा, ‘हमारे दर्शक जितना हम सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा समझदार हैं। उन्हें पता है कि अच्छी फिल्म कौन सी है और वे उसे देखना चाहते हैं। आज बात सिर्फ एक यंग लव स्टोरी की नहीं है। ये सारी चीजें बहुत पुरानी हो चुकी हैं। आज कल हिंसा का दौर है।'

विज्ञापन

kareena kapoor shared her views on film animal saying filmmakers herd mentality
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना बोलीं- 'चीजें बदल रही हैं
अपनी बातचीत में आगे करीना कपूर ने कहा, 'एक ‘एनिमल’ फिल्म चल गई है तो हम भी वैसी ही बना लेते हैं। क्या हमारी सोच 'भेड़ चाल' जैसी है? हालांकि, कुछ ऐसे फिल्ममेकर्स भी हैं जो कुछ अलग करना चाहते हैं। जो आपके विचारों को झकझोरना चाहते हैं और जिनकी अपनी फैन फॉलोइंग है। मुझे लगता है कि अब चीजें बदल रही हैं। दर्शक अब ट्रेलर देखकर ही तय कर लेते हैं कि उनको कौन सी फिल्म देखनी है।’

kareena kapoor shared her views on film animal saying filmmakers herd mentality
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

हर फिल्म करोड़ों नहीं कमा सकती
करीना ने यह भी बताया कि फिल्ममेकर्स अब पुराना माइंड सेट छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यंग ऑडियंस ऐसे सवाल पूछेगी जो आपको सोचने पर मजबूर करेंगे। आज के दौर में फिल्ममेकर्स ये सोचकर फिल्म नहीं बना सकते कि ये कॉमेडी है, तो चल जाएगी। हर फिल्म 200 करोड़ या 500 करोड़ कमाने वाली नहीं है। मुझे लगता है कि हम इसे बदल रहे हैं और दर्शक इसमें हमारी मदद कर रहे हैं।'

विज्ञापन

kareena kapoor shared her views on film animal saying filmmakers herd mentality
दायरा - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी फिल्म ‘दायरा’ ? 
करीना की अगली फिल्म ‘दायरा’ है। इसमें उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दोनों ही एक्टर्स पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। यह क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्माण पेन स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed