करीना ने बच्चों की परवरिश को लेकर शेयर की पोस्ट, बोलीं- ‘मैं नहीं चाहती मेरे बच्चे सिर्फ स्मार्ट हों’
Kareena Kapoor On Parenting: करीना कपूर खान दो बच्चों की मां हैं। अक्सर करीना पैरेंटिंग टिप्स भी साझा करती रहती हैं। अब करीना ने बताया है कि बच्चों के लिए सबसे जरूरी क्या होता है…
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और फनी मीम्स भी साझा करती रहती हैं। साथ ही करीना अपने बच्चों को लेकर भी कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। अब एक बार फिर करीना ने बच्चों से जुड़ी एक पोस्ट साझा करते हुए अपने फैंस को हैप्पी संडे बोला है। साथ ही उन्होंने बच्चों की परवरिश को लेकर एक नोट भी साझा किया है।
करनी ने बच्चों के कैरेक्टर को लेकर किया पोस्ट
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें बच्चों की परवरिश को लेकर एक नोट है। करीना ने जो पोस्ट साझा की है, उसमें लिखा है, ‘मैं नहीं चाहती कि मेरे बच्चे सिर्फ स्मार्ट हों। मैं चाहती हूं कि वे दयालु हों। उन लोगों से प्यार करें जो अलग हैं। अपनी आवाज का इस्तेमाल तब भी करें जब वे कांप रहे हों। विश्वास के साथ जिएं, तब भी जब दुनिया मजाक उड़ाए। क्योंकि ग्रेड कम हो जाते हैं, नौकरियां बदल जाती हैं, ट्रॉफियों पर धूल जम जाती है, लेकिन चरित्र? वह हमेशा के लिए है।’ इसके के साथ ही करीना ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी संडे दोस्तों।’
मेघना गुलजार की ‘दायरा’ में नजर आएंगी करीना
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना हाल ही में नेटफ्लिक्स के डॉक्यूमेंट्री शो ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ में नजर आई हैं। यह कपूर फैमिली पर आधारित एक शो है। इसमें कपूर खानदान और उनके रिश्तेदार नजर आए हैं। वहीं बड़े पर्दे पर करीना आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह एक मल्टी स्टारर फिल्म थी। करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित ‘दायरा’ शामिल हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म में साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे।