फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Kapoor Calls Saif Ali Khan The Coolest Husband His Response catch attention

वायरल वीडियो: सैफ ने बजाया तगड़ा गिटार; करीना बोलीं- सबसे कूल पति, छोटे नवाब के जवाब ने खींचा फैंस का ध्यान

Sat, 24 Oct 2026 12:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 24 Oct 2026 12:59 PM IST
सार

  • Saif Ali Khan: हाल ही में सैफ अली खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है।
  • यहां उन्होंने म्यूजिक बजाते हुए अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया है।
  • इस पर उनकी पत्नी करीना कपूर से उनकी बातचीत ने फैंस का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Calls Saif Ali Khan The Coolest Husband His Response catch attention
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कदम रखा है। तब से वह फैंस को बड़े पर्दे के बाहर की अपनी जिंदगी की झलकियां दिखा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर पर गिटार बजाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस पर करीना से उनकी बात ने फैंस का ध्यान खींचा है।
विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो में क्या है?
नीले कुर्ते और सफेद पजामे में सैफ एक पीला इलेक्ट्रिक गिटार बजाते दिखे, जबकि उनके साथ कुछ दूसरे संगीतकार ड्रम और दूसरे वाद्ययंत्र बजा रहे थे। सैफ ने अपनी बालकनी में एक शानदार जैमिंग स्पेस तैयार किया, जहां एम्पलीफायर और संगीत के अन्य उपकरण मौजूद थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रिदम तो मिल गई, पर टेम्पो भटक गया, फिर भी बहुत मजा आया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Kareena Kapoor Calls Saif Ali Khan The Coolest Husband His Response catch attention
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ के जवाब ने खींचा ध्यान
इस वीडियो में सैफ का संगीत के प्रति लगाव तो दिखा ही, मगर कमेंट सेक्शन में उनकी पत्नी करीना कपूर के साथ हुई एक प्यारी सी बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। करीना ने कमेंट किया, 'दुनिया में सबसे कूल पति किसका है? क्या मैं कह सकती हूं कि मेरा?' इस पर सैफ ने बड़े मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'प्लीज नजर मत लगाना!' सैफ अली खान के इस जवाब को 7 हजार से ज्यादा फैंस ने लाइक किया है।

 
विज्ञापन

सैफ ने पहले भी दिया मजेदार जवाब
इससे पहले भी सैफ की एक बात ने फैंस का ध्यान खींचा था। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में करीना ने बताया कि सैफ को उन्हें प्रपोज करने के लिए एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार कोशिश करनी पड़ी। तब जाकर उन्होंने 'हां' कहा। करीना ने बताया, 'उन्होंने मुझे मुंबई में प्रपोज किया, फिर ग्रीस में और उसके बाद पेरिस में। तब जाकर मैंने 'हां' कहा।' इस पर सैफ ने मजाक करते हुए कहा, 'अगर तुमने मुंबई में ही 'हां' कह दिया होता, तो मेरे काफी पैसे बच जाते!'


Kareena Kapoor Calls Saif Ali Khan The Coolest Husband His Response catch attention
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
कब हुई सैफ और करीना की शादी?
  • सैफ अली खान और करीना कपूर ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2012 में शादी कर ली थी।
  • इस कपल के दो बेटे हैं- तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान। 
  • इसके अलावा अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ अपनी पहली शादी से सैफ के दो बड़े बच्चे भी हैं।
  • एक बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और दूसरा अभिनेता इब्राहिम अली खान।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saif Ali Khan (@saifalikhanpataudi)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed