फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan veer mehra yet not get prize money of winning big boss 18 season shocking news

Karan Veer Mehra: बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर ने कही चौंकाने वाली बात, बोले- अभी तक नहीं मिला 50 लाख रूपये

Mon, 24 Feb 2025 05:21 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 24 Feb 2025 05:21 PM IST
सार

Karan Veer Mehra: हाल ही में बिग बॉस 18 शो के विजेता करणवीर मेहरा ने अपनी प्राइज मनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। इसको लेकर उन्होंने कहा की बिग बॉस की प्राइज मनी उन्हें अभी तक नहीं मिली। जानिए पूरी बात।

विज्ञापन
Karan veer mehra yet not get prize money of winning big boss 18 season shocking news
करणवीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम- @karanveermehra

विस्तार

अभिनेता करणवीर मेहरा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने बिग बॉस शो को लेकर अपने विचार शेयर किए, जिसमें करणवीर ने अभी तक प्राइज मनी ना मिलने की बात कही है। 

विज्ञापन

50 लाख रपये जीत की रकम
हाल ही में करणवीर मेहरा कॉमेडियन भारती सिंह और स्क्रिप्ट राइटर हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उनके यूट्यूब चैनल पर उन्होंने बातचीत की। बातचीत के दौरान करणवीर ने कहा कि कलर्स चैनल पर उनका पहला शो 'खतरों का खिलाडी 14' था। जहां से उनको नाम और पहचान मिली। बिग बॉस 18 के बारे में बात करते उन्होंने बताया कि विनर होने के बाद चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रूपये भी जीते थे, लेकिन प्राइज मनी अभी आना बाकी है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने किया भारत-पाक मैच के बीच डांस, ओरी ने पोस्ट कर ली चुटकी; वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

कार बुक करवा लिया
करणवीर मेहरा ने 'खतरों का खिलाड़ी 14' के बारे में बात की। वह इस शो के भी विनर रहे थे। करणवीर ने कहा 'खतरों का खिलाड़ी 14' का उनका पैसा आ गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि शो के दौरान जिस कार को उन्होंने जीता था उसे भी बुक करवा  लिया है। वह भी कुछ दिनों मे आ जाएगी। 


यह खबर भी पढ़ें: Hania Amir: पाकिस्तान मैच हारा लेकिन हम आपसे हार गए, हानिया आमिर के वीडियो पर फैंस ने क्यों किया ऐसा कमेंट?

बिग बॉस का नहीं बनना चाहते थे हिस्सा
करण वीर का बिग बॉस शो में जाने का बिल्कुल मन नहीं था। उन्होंने पॉडकास्ट में बातचीत में बताया कि उन्हें लगा कि वे घर से अलग हो जाएंगे, ये सोच कर पहले मना कर दिया था। हालांकि, बाद में करियर को और ग्रोथ देने के लिए वे इस शो का हिस्सा बनें। करण वीर ने कहा कि बिग बॉस में कई सारे लोग पहले कुछ दिन तो खुले नहीं थे। उन्हें लगता था कि कैमरा देख रहा है। मुझे लगता था कि मेरी मम्मी देख रही हैं, इसलिए मैंने किसी को गाली नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed