फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar react share story on instagram of Allu Arjun massy track Pushpa Pushpa says Hurricane reel storm

Karan Johar: करण जौहर ने अल्लू अर्जुन के किलर स्वैग को कहा तूफान, पुष्पा-पुष्पा की जमकर तारीफ

Thu, 02 May 2024 05:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 02 May 2024 05:07 PM IST
सार

बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' के गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विज्ञापन
Karan Johar react share story on instagram of Allu Arjun massy track Pushpa Pushpa says Hurricane reel storm
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कल अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज किया गया। इस फिल्म की कहानी एक आम मजदूर की है, इसलिए 'पुष्पा 2 द रूल' को मजदूर दिवस पर रिलीज किया गया। पुष्पराज के जश्न के गीत के रूप में गाना 'पुष्पा-पुष्पा' 6 भाषाओं में रिलीज किया गया। फिल्म का यह गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। अब गाने को लेकर निर्देशक-निर्माता करण जौहर की प्रतिक्रिया आई है।
विज्ञापन


करण ने की अल्लू की तारीफ
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है। इस पोस्ट में करण ने पुष्पा का वीडियो गाना लगाया है साथ ही लिखा, ''एक तूफान रील तूफान फूटने वाला है।'' करण के इस पोस्ट से साफतौर पर पता चल रहा है कि करण इस गाने में अल्लू के स्टाइल से जमकर प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन




पुष्पा-पुष्पा गाना
फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' साल 2021 आई फिल्म 'पुष्पा द राइज' का सीक्वल है। इस फिल्म का अभी सिर्फ एक ही गाना रिलीज हुआ है। 1 मई को रिलीज के बाद यूट्यूब पर इस गाने को अभीतक 13 मिलियन लोगों ने देख डाला है। अल्लू के फैंस लगातार इस गाने में उनके लुक, स्टाइल और हुक स्टेप्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस गाने की रिलीज के बाद से ही फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह गाना तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं में रिलीज किया गया है। देवी श्री प्रसाद ने गाने के अलग-अलग वर्जन को गाने के लिए नक्श अजीज, दीपक ब्लू, मीका सिंह, विजय प्रकाश, रंजीत गोविंद और तिमिर बिस्वास जैसे लोकप्रिय गायकों को शामिल किया है। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, संजय दत्त और सामंथा रुथ प्रभु अहम रोल में नजर आएंगी।
Deepika Padukone: दीपिका ने शेयर की सिंघम अगेन के सेट की तस्वीरें, ढेरों बधाइयों के साथ फैंस भेज रहे हैं तोहफे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed