Karan Johar: दिवाली से पहले करण जौहर का बड़ा धमाका, अक्षय-अनन्या और आर. माधवन की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर वकील और राजनेता सी. शंकरन नायर के जीवन पर आधारित अपनी अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। निर्माता ने इस घोषणा को एक शानदार कैप्शन के साथ साझा किया गया, जिसमें लिखा था, एक अनकही कहानी, एक अनसुना सच। फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी कर दी गई थी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट काफी दिनों से अटकी हुई थी। अब रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस अक्षय और अनन्या की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
एक अनकही कहानी, एक अनसुना सच
Starring Akshay Kumar, R. Madhavan & Ananya Panday - this untitled film is releasing in cinemas on 14th March, 2025. Directed by Karan Singh Tyagi. pic.twitter.com/XYC77LlHOC— Dharma Productions (@DharmaMovies) October 18, 2024विज्ञापन
दिवाली से पहले करण जौहर का बड़ा धमाका
बता दें कि अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की यह अनटाइटल्ड फिल्म 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे करण सिंह त्यागी निर्देशित करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कहानी ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ नायर की महत्वपूर्ण लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। विशेष रूप से जलियांवाला बाग हत्याकांड से संबंधित मामले में।
इस कहानी पर आधारित होगी फिल्म
खबरों की मानें तो यह फिल्म जलियांवाला बाग की घटना के इर्द-गिर्द ऐतिहासिक और कानूनी लड़ाई को पर्दे पर जीवंत तरीके से पेश करेगी, जिसमें ब्रिटिश शासन के खिलाफ न्याय की खोज में सी. शंकरन नायर के किए गए सराहनीय प्रयासों और चुनौतियों को दिखाया जाएगा। अक्षय कुमार भी एक बार फिर पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
इन सितारों से सजी है फिल्म
बता दें कि अक्षय कुमार की पिछली फिल्म 'खेल-खेल' में बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। ऐसे में यह फिल्म अभिनेता के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई है। वही, अनन्या हाल ही में, 'कंट्रोल' में नजर आई थीं, जिसमें अनन्या के अभिनय की दर्शक खूब सराहना भी कर रहे हैं। आर.माधवन भी 'शैतान' के बाद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे करण के इस अनाउंसमेंट ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है और लोग फिल्म के टाइटल रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।