फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar Breaks Silence On casting controversy of alia bhatt in jigra directed by vasan bala Urges To Avoid

Karan Johar: करण जौहर को परेशान कर रहा ‘जिगरा’ के निर्देशक वासन का साक्षात्कार! हाथ जोड़कर की ये गुजारिश

Sun, 06 Oct 2024 11:05 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 06 Oct 2024 11:05 AM IST
सार

करण जौहर ने वासन बाला के साक्षात्कार के बाद ‘जिगरा’ की कास्टिंग को लेकर चल रहे अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। एक पोस्ट साझा कर उन्होंने ‘क्लिक बेट’ से बचने का निवेदन किया। 
 

विज्ञापन
Karan Johar Breaks Silence On casting controversy of alia bhatt in jigra directed by vasan bala Urges To Avoid
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

विस्तार

आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘जिगरा’ इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी है। हाल ही में ‘जिगरा’ के निर्देशक  वासन बाला ने दावा किया कि करण जौहर ने उनकी सहमति के बिना आलिया भट्ट को उनकी फिल्म की अधूरी स्क्रिप्ट भेज दी थी। उन्होंने कहा कि वह इससे खुश नहीं थे। निर्देशक के ऐसा कहने के बाद से ही करण जौहर की लोगों ने आलोचना करनी शुरू कर दी और लोगों ने एक बार फिर नेपोटिज्म पर चर्चा शुरू कर दी। अंत में अब करण जौहर ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन

करण को परेशान कर रहा वासन बाला का साक्षात्कार
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा -चौड़ा नोट लिखा और लोगों से 'क्लिकबेट धारणाओं' से बचने का आग्रह किया। करण ने लिखा,  ‘ट्विटर कुछ समय पहले एक्स बन गया और मेरा एक्स बन गया, मैंने शोर से नाता तोड़ लिया, लेकिन सोशल मीडिया लॉकनेस मॉन्स्टर की तरह है, यह तब भी आपके पास आता है जब आप इसे नहीं देखना चाहते। इसलिए वासन बाला के इंटरव्यू की बाढ़ आ गई जिसका उन्होंने पूरी मासूमियत और बहुत प्यार से जवाब दिया।’ करण ने आगे लिखा, ‘मैंने बिना व्याकरण जांच के आलिया को स्क्रिप्ट भेजी, इस बारे में उनकी टिप्पणी की गलत व्याख्या ने मुझे शुरू में तो हंसाया, लेकिन अब यह वाकई मुझे परेशान कर रहा है। वासन मेरे सबसे प्रतिभाशाली और बेहतरीन सहयोगियों में से एक हैं और अगर आप उनका साक्षात्कार देखेंगे और उनकी टोन सुनेंगे तो आपको यह बात पूरी तरह समझ में आ जाएगी! लेकिन नहीं,  हर जगह बिना किसी बात के शोर-शराबा हो रहा है।’
विज्ञापन

Anushka Sharma: पति के कपड़े पहनना पसंद करती हैं अनुष्का शर्मा, बोलीं- 'टी-शर्ट और जैकेट ले लेती हूं उधार'
विज्ञापन
विज्ञापन


करण ने किया निवेदन
करण जौहर ने आगे लिखा, ‘मैं हाथ जोड़कर सभी से कहना चाहता हूं कि कृपया क्लिक बेट धारणाएं बनाने से पहले पूरा इंटरव्यू सुनें और पढ़ें। आप सभी को ढेर सारा प्यार।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)



क्या कहा था वासन बाला ने?
ट्राइड एंड रिफ्यूज्ड प्रोडक्शंस के साथ एक साक्षात्कार में ‘जिगरा’ के निर्देशक वासन बाला ने कहा, ‘मैंने करण जौहर को एक बहुत ही कच्चा-पक्का ईमेल भेजा था, जो एक आइडिया था, जिसमें मैंने बस विचारों को नोट किया था। कुछ घंटों बाद, करण ने मुझे फोन किया और कहा, 'मैंने इसे पहले ही आलिया को भेज दिया है।' मैं वास्तव में इससे खुश नहीं था। मैंने सोचा, 'क्यों? मैंने कम से कम वर्तनी जांच की होती, व्याकरण ठीक किया होता, शायद एक बेहतर हीरो एंट्री लिखी होती।’ बता दें कि ‘जिगरा’ का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, और इसमें वेदांग रैना भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।’
Here's a video of Vasan Bala saying in a recent interview that he didn't plan Alia to be the part of the film. Before he could even complete his script properly, Karan already sent the script to her.
byu/Perfect_Pizza4558 inBollyBlindsNGossip

'बिग बॉस 18' की टीआरपी बढ़ाएंगे ये प्रतिभागी, देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed