फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kapil sharma security tightened after canada restaurant firing mumbai police visits home

Kapil Sharma: कपिल शर्मा के घर पर पहुंची मुंबई पुलिस, 'कैप्स कैफे' पर फायरिंग के बाद कड़ी हुई सुरक्षा

Fri, 11 Jul 2025 03:44 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 11 Jul 2025 03:44 PM IST
सार

Mumbai Police At Kapil Sharma House: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग के बाद अब उनके मुंबई वाले घर पर भी पुलिस की सुरक्षा बढ़ गई है। वहां पुलिस की हलचल भी तेज हो गई है।

विज्ञापन
kapil sharma security tightened after canada restaurant firing mumbai police visits home
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब मुंबई स्थित उनके निवास के बाहर भी पुलिस की हलचल तेज हो गई है। मुंबई पुलिस ने कपिल के घर के बाहर सुरक्षा को बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


ओशिवारा स्थित घर पर पहुंची पुलिस टीम
शुक्रवार की सुबह मुंबई पुलिस की एक टीम अचानक ओशिवारा में कपिल शर्मा के घर पहुंची। हालांकि पुलिस कुछ समय रुकने के बाद बिना किसी बयान के रवाना हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस की मौजूदगी के दौरान कुछ समय के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)




ये खबर भी पढ़ें: Kapil Sharma: कभी कपड़े की मिल में करते थे काम, फिर कैसे 'कॉमेडी किंग' बने कपिल? कैफे पर अब हुई फायरिंग

क्या है पुलिस की मौजूदगी का कारण?
सूत्रों की मानें तो ये दौरा सिर्फ सुरक्षा समीक्षा के लिए था। पुलिस ये जानना चाहती थी कि कपिल की सुरक्षा की जिम्मेदारी किस एजेंसी के पास है, कितने सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं और इमारत के भीतर कितनी सतर्कता बरती जा रही है। DLH एनक्लेव नाम की बिल्डिंग की 7वीं और 9वीं मंजिल पर कपिल अपने परिवार संग रहते हैं।

फिल्म सिटी पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई
कपिल शर्मा जहां शूटिंग करते हैं, वो स्थान यानी गोरेगांव फिल्म सिटी में भी अब अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मुंबई सिक्योरिटी फोर्स की पैट्रोलिंग वहां बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी घटना से बचा जा सके। पुलिस और निजी सुरक्षा एजेंसियों के बीच इस समय करीबी तालमेल रखा जा रहा है।

कनाडा रेस्टोरेंट फायरिंग में पुलिस कर रही जांच
गुरुवार तड़के कपिल के कनाडा स्थित एक रेस्टोरेंट में अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की खबर सामने आई थी। इस हमले में किसी को चोट नहीं लगी हैं लेकिन घटना ने खतरे के संकेत जरूर दे दिए थे। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस इस पूरे मामले को लेकर सतर्क है और किसी भी अनहोनी से पहले पूरी तैयारी करना चाहती है।

कपिल के फैंस में चिंता का माहौल
कपिल शर्मा के फैंस में इस खबर के बाद हल्का डर और चिंता का माहौल देखा जा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कपिल की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed