फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kapil Sharma Net Worth he lives in luxury house and keep costly car

Kapil Sharma: घर और कार ही नहीं फार्महाउस भी है आलीशान, जानें कपिल शर्मा के पास कितनी दौलत है

Fri, 11 Jul 2025 03:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 11 Jul 2025 03:49 PM IST
सार

Kapil Sharma Net Worth: कपिल शर्मा लग्जरी लाइफ जीते हैं। वह महंगी वैनिटी वैन रखते हैं। उनके पास एक आलीशान फार्महाउस भी है।

विज्ञापन
Kapil Sharma Net Worth he lives in luxury house and keep costly car
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @kapilsharma

विस्तार

अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई कि कपिल शर्मा ने अपनी पत्नी गिन्नी के साथ मिलकर कनाडा में एक रेस्त्रां खोला है। जिसका नाम 'कैप्स कैफे' है। सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आईं। हालांकि इस कैफे के खुले हुए बस कुछ ही दिन हुए थे कि किसी की इस पर नजर लग गई। गुरुवार को तड़के इस पर किसी ने फायरिंग कर दी। इसलिए कपिल शर्मा सुर्खियों में हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कपिल शर्मा की नेट वर्थ कितनी है।

विज्ञापन

खाने-पीने के कारोबार में आजमाया हाथ
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कॉमेडी के अलावा खाने-पीने के कारोबार में भी हाथ आजमाया है। ऐसे में क्या आपको पता है कि कपिल शर्मा की नेट वर्थ क्या है और वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक शो के लिए कितनी फीस लेते हैं? आइए जानते हैं उनके बारे में।

View this post on Instagram

A post shared by Kap’s Cafe (@thekapscafe_)


विज्ञापन
विज्ञापन

शो से कमाई दौलत और शोहरत
कपिल शर्मा की स्टार बनने की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। सबसे पहले कपिल शर्मा को कामयाबी तब मिली जब उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीता था। इसके बाद वह कामयाबी की सीढ़ी चढ़ते गए। उन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'द कपिल शर्मा शो' और अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से उन्होंने शोहरत और दौलत कमाई है। 

यह खबर भी पढ़ें: Son Of Sardar 2: अजय की फिल्म का ट्रेलर देखकर भड़के यूजर्स, बोले- बॉलीवुड में अच्छी कॉमेडी फिल्में कब बनेंगी?

विज्ञापन

Kapil Sharma Net Worth he lives in luxury house and keep costly car
कपिल शर्मा का फार्म हाउस - फोटो : instagram

टीवी के सबसे अमीर अभिनेता
मनी कंट्रोल के मुताबिक 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीन शो से कपिल शर्मा 195 करोड़ रुपये कमा चुके हैं। आईएमडीबी के मुताबिक नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दो शो करने के बाद कपिल शर्मा की नेट वर्थ 300 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस तरह से वह टीवी के सबसे अमीर अभिनेता हैं।

आलीशान घर में रहते हैं कपिल
कभी पीसीओ में 500 रुपये की नौकरी करने वाले कपिल शर्मा लग्जरी जिंदगी जीते हैं। पंजाब में उनका एक बेहतरीन घर है। मुंबई में भी उनका एक आलीशान घर है। उनके मुंबई के घर की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जाती है। पंजाब वाले उनके घर की कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल के फार्महाउस की कीमत 25 करोड़ रुपये है। वह 5.5 करोड़ रुपये की वैनिटी वैन रखते हैं। इसके अलावा उनके पास कई करोड़ की कारें हैं जिसमें मर्सिडीज बेंज एस350 सीडीआई शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed