Son Of Sardar 2: अजय की फिल्म का ट्रेलर देखकर भड़के यूजर्स, बोले- बॉलीवुड में अच्छी कॉमेडी फिल्में कब बनेंगी?
Son Of Sardar 2 X Review: 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कई यूजर्स ने इसे देख कर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं यूजर्स ने ट्रेलर के बारे में क्या कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री दिखाई गई है। ट्रेलर में दोनों कलाकार एक खास जोड़े की शादी कराना चाहते हैं। इसमें संजय मिश्रा और रवि किशन भी नए लुक में नजर आए हैं। कई यूजर्स ने ट्रेलर देखा है और वह इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यूजर्स को पसंद नहीं आया ट्रेलर
यूट्यूब पर ट्रेलर देखकर कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। ज्यादातर यूजर्स को फिल्म का ट्रेलर अच्छा नहीं लगा है। एक यूजर ने लिखा है 'झूठ नहीं बोलूंगा एक मिनट के लिए भी हंसी नहीं आई है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'पहले वाली फिल्म (सन ऑफ सरदार) को कोई भी हरा नहीं सकता है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'बॉलीवुड को यह समझने में दिक्कत हो रही है कि असली कॉमेडी फिल्म क्या होती है।'
इसकी तुलना में पहले वाली फिल्म अच्छी थी
एक एक्स यूजर ने फिल्म के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है 'फिल्म में ऐसी कॉमेडी दिखाई गई है जिसमें आपसे उम्मीद की जाती है कि आप अपना दिमाग घर पर ही छोड़ आएं। पार्ट एक तो इससे कहीं बेहतर था। फिल्म का पोस्टर अजय देवगन के आइकॉनिक पोज को मजाक में बदल रहा है।'
Looks like the makers of #SonOfSardar2 were high on bhaang while designing the poster.
— Ravi Gupta (@FilmiHindustani) June 19, 2025
It feels more like a PARODY of #SonOfSardaar than an actual sequel.#AjayDevgn’s pose looks like it was shot on a green screen and pasted onto an AI-generated tanks.. and even that wasn’t done… pic.twitter.com/Ipp4hJVbXD
सनी देओल की कॉपी नहीं कर पाए
एक यूजर ने एक्स पर फिल्म के बारे में लिखा है 'अजय देवगन सनी देओल के बड़े फैन हैं। अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार 2 में सनी देओल की फिल्म बॉर्डर के डायलॉग और सीन का इस्तेमाल किया है लेकिन वह सनी देओल की तरह नहीं कर पाए। हर कोई सनी देओल नहीं बन सकता है।'
Ajay Devgn is a big fan of #SunnyDeol sir ❤️ #AjayDevgn used Sunny Deol's dialogues and scenes from the film #Border in his film #SonofSardar2, but could not match Sunny Deol's personality and voice 👎👎 Now everyone can't become #SunnyDeol#SOS2Trailer pic.twitter.com/pfeVJABORQ
— Rahul Gupta (@RahulGu04197245) July 11, 2025
फैमिली के साथ देखने वाली है फिल्म
एक एक्स यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा है 'अजय देवगन प्लस पंजाबी तड़का प्लस पागलपन बराबर दिवाली। सिनेमाहॉल में सिर्फ पॉपकॉर्न नहीं हंसी के पटाखे भी फूटेंगे। सन ऑफ सरदार का असली मजा तो फैमिली के साथ ही आएगा।'
#AjayDevgn + Punjabi Tadka + Madness = Diwali Maal BC! ❤️🔥
— Tigerian_Harshit.K🚩 (@JKhillari) July 11, 2025
Cinema Hall Mein Sirf Popcorn Nahi, Hasi Ke Patakhe Bhi Bikenge – 🤣🔥#SonOfSardar2 Ka Asli Maza Toh Family Ke Saath Hi Aayega..🥳 pic.twitter.com/x0mUyZG9CO
सन ऑफ सरदार 2 के बारे में
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा हैं। एक्शन कॉमेडी ड्र्मा फिल्म साल 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और संजय मिश्रा होंगे। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।