फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kapil sharma movie kis kisko pyaar karoon 2 release date announced know the details

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के रिलीज डेट का एलान, जानें सिनेमाघरों में कब देख सकेंगे मूवी

Thu, 23 Oct 2025 11:52 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 23 Oct 2025 11:52 AM IST
सार

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Release Date: कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा की आगामी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Kapil sharma movie kis kisko pyaar karoon 2 release date announced know the details
किस किसको प्यार करूं 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा अभिनीत फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को लेकर बड़ी अपडेट आ गई है। यह फिल्म बहुत जल्द दर्शकों के बीच आने वाली है। निर्माताओं ने इसके रिलीज डेट का एलान कर दिया है। आइए जानते हैं सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी फिल्म। 

विज्ञापन


कपिल शर्मा ने शेयर किया पोस्ट
कपिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। यह क्लिप फिल्म के पोस्टर की एक स्लाइड थी जिसमें सभी कलाकार नजर आ रहे हैं। रिलीज की तारीख का खुलासा करते हुए, कॉमेडियन-अभिनेता ने लिखा, "दोगुने कन्फ्यूजन और चार गुना मस्ती के लिए तैयार हो जाइए। 'किस किसको प्यार करूं 2', हंसी का धमाल सिर्फ सिनेमाघरों में 12 दिसंबर 2025 को शुरू होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
रिलीज डेट के सामने आते ही नेटिजंस काफी खुश हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म से ज्यादा हनी सिंह के गाने का इंतजार है।' वहीं दूसर यूजर ने कहा, 'फिल्म बहुत शानदार होने वाली है।' एक और यूजर ने कहा, 'केंडी यो यो हनी सिंह।' इसके अलावा अन्य यूजर्स कपिल शर्मा के कॉमेडी अंदाज को देखने का इंतजार कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: आंखों में क्रोध की ज्वाला और खतरनाक अंदाज, जन्मदिन पर प्रभास की आगामी फिल्म ‘फौजी’ का पोस्टर जारी

‘किस किसको प्यार करूं 2’ के बारे में 
'किस किसको प्यार करूं 2' का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं। इसके निर्माता रतन जैन और गणेश जैन हैं। फिल्म में कॉमेडी, भ्रम और तमाशा का ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म के पहले पार्ट को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म का निर्माण अब्बास-मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया जा रहा है। कपिल शर्मा की यह फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed